Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विधान सभा उपाध्यक्ष ने नोहराधार में 45 लाख से निर्मित पंचायत भवन का किया लोकार्पण
    सिरमौर

    विधान सभा उपाध्यक्ष ने नोहराधार में 45 लाख से निर्मित पंचायत भवन का किया लोकार्पण

    By Himachal VartaSeptember 27, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने अपने सिरमौर प्रवास के दौरान आज रेणुकाजी विधान सभा क्षेत्र के विकास खंड संगडाह के नोहराधार में लगभग 45 लाख रुपये से निर्मित सामुदायिक केंद्र एवं ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान क्षेत्र वासियों ने उपाध्यक्ष का पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया।
    इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाएं प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और प्रदेश सरकार इन संस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
    उन्होंने कहा कि रेणुकाजी विधान सभा क्षेत्र के हरिपुरधार तथा नोहराधार की विभिन्न पंचायतों में नाबार्ड द्वारा विधायक प्राथमिकता से 18 करोड़ की 13 सिंचाई जल ईकाइयां स्वीकृत करवाई गई है जिससे इस क्षेत्र के लोगों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त भराड़ी पेयजल योजना के सुधार के लिए भी विधायक प्राथमिकता द्वारा 1 करोड़ रुपये की राशी स्वीकृत की गई है जिससे लोगों को पर्याप्त शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।
    उन्होंने कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नौहराधार को सीबीएसई बोर्ड में शामिल किया गया है जिससे यहां के विद्यार्थीयों को बेहतर शिक्षा के अतिरिक्त विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायक सिद्ध होगी।
    उन्होंने लोक निर्माण विभाग को चूडधार सड़क तथा बांदल-लाणा चेता सड़क की शीघ्र मुरम्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपाध्यक्ष ने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकांश का मौके पर हीे निराकरण कर दिया गया।
    इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता तपेंद्र  चौहान   तथा यशपाल ने भी अपने विचार रखे। स्थानीय पंचायत प्रधान राजेंद्र ठाकुर ने उपाध्यक्ष को शाल, टोपी व सिरमौरी परिधान लोईया भेंट कर सम्मानित किया।
    इस अवसर पर एसडीएम संगडाह सुनील कायथ, डीएसपी संगडाह मुकेश डडवाल, बीडीओ संगडाह नेहा नेगी, सदस्य जिला परिषद पृथ्वीराज चौहान, बीडीसी चेयरमैन तेजेंद्र कमल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.