Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»ई-ऑफिस प्रणाली और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित
    सोलन

    ई-ऑफिस प्रणाली और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित

    By Himachal VartaSeptember 29, 2025
    Facebook WhatsApp
    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने कहा कि ई-ऑफिस का उद्देश्य कागजी कार्यप्रणाली को बदलकर कार्य में तेजी लाना एवं सम्पूर्ण प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाना है। राहुल जैन आज यहां ई-ऑफिस प्रणाली और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन (1100) विषयों के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    राहुल जैन ने कहा ई-ऑफिस एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। ई-फाइल के माध्यम से फाइल का निष्पादन कभी भी, कहीं भी और किसी भी समय किया जा सकता है।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने ज़िला के सभी विभागों के अधिकारियों को ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    राहुल जैन ने कहा कि जिन विभागों ने अपने कार्यालयों में ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य आरम्भ नहीं किया हैं वह शीघ्र ही ई-ऑफिस आरम्भ कर कार्यालय की डाक ई-ऑफिस के माध्यम से अन्य विभागों में भेजना सुनिश्चित बनाएं।
    उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस का सॉफ्टवेयर एन.आई.सी. द्वारा विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी विभाग को ई-ऑफिस में कार्य करने में कठिनाई आती है तो वह ई-ऑफिस का प्रशिक्षण लेने के लिए एन.आई.सी. में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सोलन अनुज शर्मा के मोबाइल नम्बर 98050-09799 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
    अतिरिक्त उपायुक्त से सभी विभागों के अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने कार्यालय के कर्मचारियों की हिम ऐक्सेस पर आई डी बनाने के निर्देश दिए।
    उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र ही अपने डिजिटल हस्ताक्षर बनाने के निर्देश भी दिए।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का समयबद्ध निपटारा करना सुनिश्चित बनाएं और पोर्टल का नियमित अनुश्रवण करते रहें ताकि शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित हो सके।
    सहायक आयुक्त नीरजा शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
    उद्योग विभाग के महाप्रबंधक सुरेन्द्र ठाकुर, ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी पदमा, एन.आई.सी. के ज़िला सूचना अधिकारी चंद्र शेखर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.