Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मादक पदार्थों की गतिविधियों की जानकारी टोल फ्री नम्बर 1933 पर दें-उपायुक्त
    सिरमौर

    मादक पदार्थों की गतिविधियों की जानकारी टोल फ्री नम्बर 1933 पर दें-उपायुक्त

    By Himachal VartaSeptember 30, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में आमजन अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों की जानकारी टोल फ्री नम्बर 1933 अथवा नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मानस पोर्टल तथा उमंग ऐप पर पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी।
    यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में  सिरमौर जिला में मादक पदार्थ के उन्मूलन के लिए गठित जिला स्तरीय नशा निरोधक समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वह अपने कार्यालय परिसर तथा क्षेत्राधिकार में अवैध भांग को उखाडना सुनिश्चित करें।
    उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा वर्ष 2025 में अब तक कुल 131 अभियोग एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किए गए हैं जिनमें 192 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि गत माह के दौरान इस अधिनियम के तहत 18 मामले दर्ज किए गए है जिनमें 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
    बैठक में जिला पुलिस प्रशासन द्वारा अवगत करवाया गया कि समिति की गतिविधियों के तहत किसानों को अफीम व भांग की अवैध खेती के बारे में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। जिला में अवैध भांग की खेती पर रोक के लिए संबंधित  विभागों   द्वारा निरंतर दौरे भी किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त जिला के विभिन्न क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से उगी भांग को उखाड़ने का कार्य भी किया गया।
    बैठक में बताया गया कि शिक्षा व पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान से जिला के विभिन्न स्थानां में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इस जागरूकता अभियान में अब तक 2752 विद्यार्थियों तथा लोगों को जागरूक किया गया।
    बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, वन, कृषि, बागवानी, शिक्षा तथा कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.