Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»उप-मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के स्थापना दिवस पर जयसिंहपुर में किया बस अड्डा और डिपो का भूमि पूजन
    कांगड़ा

    उप-मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के स्थापना दिवस पर जयसिंहपुर में किया बस अड्डा और डिपो का भूमि पूजन

    By Himachal VartaOctober 2, 2025
    Facebook WhatsApp
    काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-       जयसिंहपुर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एचआरटीसी के स्थापना दिवस के अवसर पर जयसिंहपुर के काथला में 4.39 करोड़ की लागत से बस अड्डा और बस डिपो के भवन निर्माण का भूमि पूजन किया। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के पंचरुखी में 2.48 लाख की लागत से ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति भवन और लंबागांव में 2.08 करोड़ रुपए की लागत से बहुद्देश्य भवन की आधारशीला भी रखी।
    इसके पश्चात उन्होंने काथला जयसिंहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों को एचआरटीसी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश सरकार ने क्षेत्र के लोगों की मांग को पूरा किया है। उन्होंने सब डिपो और बस अड्डा को तय सीमा के भीतर निर्माण करने की प्रतिबद्धता भी जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के समय में भूमि का हस्तातरण बस अड्डा प्राधिकरण के लिए हुआ है और करीब एक सप्ताह पहले इस निर्माण कार्य के लिए 4.39 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। इसकी पहली किश्त 1.20 करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी कर दी गई है।
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बस अड्डा प्राधिकरण की ओर से मामले पर एक सप्ताह के भीतर टेंडर प्रक्रिया को शुरु कर दिया जाएगा और समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के लिए सरकार तत्पर है।
    उन्होंने कहा कि इस निर्माण कार्य के साथ बिलासपुर के भराड़ी में भी बस अड्डे का कार्य शुरु किया जाएगा।
    उन्होंने एचआरटीसी के 51वें स्थापना दिवस के मौके पर जनसभा में उपस्थित लोगों को बधाई देते हुए कहा कि पथ परिवहन निगम प्रदेश में जनकल्याण के लिए लगातार समर्पित है और 94 फीसदी रूट घाटे में चलाकर भी निगम आम लोगों की सेवा के लिेए दिन रात कार्यरत है।
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंचरुखी क्षेत्र की करीब 34 करोड़ की लागत की पेयजल योजना का कार्य 50 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। इससे हजारों लोग लाभान्वित होंगे। इसके अलावा नाबार्ड और जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न पेयजल योजनाओं का कार्य अंतिम चरण में है जिनका एक माह के भीतर लोकार्पण संभावित है।
    उन्होंने आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह लगातार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
    इस मौके पर मंत्री यादविंद्र गोमा ने उपमुख्यमंत्री का उनके गृह क्षेत्र में करीब 9 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की आधारशीला रखने के लिए आभार भी जताया।
    स्थानीय लोगों ने जनसभा से पहले गर्मजोशी के साथ उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया और एचआरटीसी प्रबंधन और मंत्री यादविंद्र गोमा सहित कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने उनको सम्मानित भी किया। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने फूलों का हार पहनाकर उपमुख्यमंत्री का सत्कार किया।
    इस अवसर पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, एचआरटीसी बीओडी सदस्य राम गोपाल शर्मा, जल शक्ति विभाग के धर्मशाला जोन के चीफ इंजीनियर दीपक गर्ग, अधिशाषी अभियंता बस अड्डा प्राधिकरण कमल शर्मा, कांग्रेस नेता जसवंत ढढवाल, केसर कटोच, एस डी एम संजीव ठाकुर, स्थानीय जन प्रतिनिधी, अन्य गणमान्य व्यक्ति व भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.