किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर ने बताया कि जिला की टापरी फल मंडी में 03 अक्तूबर, 2025 को प्रातः 10 बजे से जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें व्यावसायिक वाहन चालकों, पिकअप एवं ट्रक यूनियन चालकों व जल विद्युत परियोजनाओं में कार्यरत वाहन चालकों की निःशुल्क नेत्र जांच की जाएगी।
उन्होंने बताया कि निःशुल्क नेत्र जांच शिविर को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जिला किन्नौर में सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना व सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित करना है।
