Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»सैनिकों की समस्याओं के समाधान को सरकार संवेदनशील : केवल सिंह पठानिया
    कांगड़ा

    सैनिकों की समस्याओं के समाधान को सरकार संवेदनशील : केवल सिंह पठानिया

    By Himachal VartaOctober 2, 2025
    Facebook WhatsApp
    काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    शाहपुर आज रैत में इंडियन एक्स सर्विसमेन लीग हिमाचल प्रदेश (धर्मशाला) का एक प्रतिनिधिमंडल शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से विभिन्न मांगों को लेकर मिला।
    श्री पठानिया ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार सैनिकों एवं शहीद परिवारों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सुबेदार (मेजर) पवन के परिवार को 30 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की है, जबकि भारत सरकार की ओर से अभी तक किसी प्रकार की आर्थिक मदद नहीं मिली है।
    उन्होंने बताया कि शाहपुर में शीघ्र ही एक भव्य शहीद स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ईसीएचएस व कैंटीन की स्थापना भी की जाएगी। उन्होंने अवगत कराया कि हाल ही में वे देश के माननीय रक्षा मंत्री से मिले हैं और उन्होंने सैनिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया है।
    उपमुख्य सचेतक ने एक्स सर्विसमेन को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस अवसर पर लीग के सदस्यों ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 1.50 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
    कार्यक्रम में लीग के अध्यक्ष सेवा निवृत कर्नल वाई.एस. राणा, सेवानिवृत कर्नल आर.पी. गुलेरिया, टी.सी. ठाकुर, कैप्टन बिहारी लाल, सूबेदार रमेश चंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.