Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पूर्वाभ्यास का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी प्रकार से सम्पन्न कराना- मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के 28 मई को द्वितीय चरण में हुए मतदान व मतों की गणना के उपरांत चुनावों का परिणाम घोषित।
    • शिलाई क्षेत्र में बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत और कई लोग घायल
    • तृतीय चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण – मनमोहन शर्मा
    • विकास खण्ड सोलन के द्वितीय चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • सिरमौर में द्वितीय चरण में 85.16 प्रतिशत मतदान दर्ज – जिला निर्वाचन अधिकारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, May 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्लू»राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया
    कुल्लू

    राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया

    By Himachal VartaOctober 3, 2025
    Facebook WhatsApp
    कुल्लू  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-      राज्यपाल ने कहा कि जिला प्रशासन को ऐसे उत्सवों के दौरान स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देनी चाहिए, क्योंकि मंच मिलने से न केवल उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा।
    इस उत्सव से अपने जुड़ाव को याद करते हुए, श्री शुक्ल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से उन्हें भगवान रघुनाथ जी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरा उत्सव एकता और आस्था का एक अद्भुत उदाहरण है। हुए हजारों युवा जब भगवान रघुनाथ जी के रथ को खींचते हैं, वह दृश्य अत्यंत दिव्य और आलौकिक लगता है। ये हमारी संस्कृति के सच्चे संरक्षक हैं, और ऐसी परंपराओं को केवल उत्सवों तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के रूप में जाना जाता है, जहां पूरे वर्ष देश भर से श्रद्धालु आते हैं। कुल्लू घाटी के विभिन्न हिस्सों से 300 से अधिक देवी-देवता इस दशहरा उत्सव के भव्य आयोजन में भाग लेने के लिए एकत्रित होते हैं, जो इसे विश्व में अद्वितीय उत्सव बनाता है।
    हाल की प्राकृतिक आपदाओं का उल्लेख करते हुए, राज्यपाल ने कहा कि इस वर्ष राज्य को भारी नुकसान हुआ है, जिसमें कई परिवारों ने अपने घर और जमीन खो दी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए भूमि उपलब्ध करवाने को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के साथ चर्चा की गई है और हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी उनके धर्मशाला दौरे के दौरान स्थिति से अवगत करवाया गया है। उन्होंने इन चुनौतियों का सामना करने में लोगों के साहस और दृढ़ता तथा रेडक्रॉस के माध्यम से किए जा रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की सराहना की।
    श्री शुक्ल ने नशामुक्त हिमाचल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए लोगों से इस सामाजिक बुराई से लड़ने के लिए कहा |
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पूर्वाभ्यास का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी प्रकार से सम्पन्न कराना- मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के 28 मई को द्वितीय चरण में हुए मतदान व मतों की गणना के उपरांत चुनावों का परिणाम घोषित।
    • शिलाई क्षेत्र में बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत और कई लोग घायल
    • तृतीय चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण – मनमोहन शर्मा
    • विकास खण्ड सोलन के द्वितीय चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.