Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»नगर पंचायत करसोग की मतदाता सूची जारी
    मंडी

    नगर पंचायत करसोग की मतदाता सूची जारी

    By Himachal VartaOctober 7, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   उपमंडलाधिकारी (ना.) करसोग एवं मतदाता पंजीकरण अधिकारी गौरव महाजन ने सूचित किया है कि नगर पंचायत करसोग, जिला मंडी के वार्ड संख्या 1 से 7 के लिए मतदाता सूची हिमाचल प्रदेश नगर निकाय निर्वाचन नियम, 2015 के अंतर्गत तैयार कर ली गई है।
    उन्होंने बताया कि मतदाता सूची की प्रति कार्यालय समय में, उपमंडल अधिकारी (ना.) के कार्यालय, नगर पंचायत करसोग तथा तहसीलदार करसोग के कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है।
    यदि किसी व्यक्ति को मतदाता सूची में किसी नाम को शामिल करवाने का दावा करना हो या किसी नाम के शामिल किए जाने पर अथवा प्रविष्टि के विवरण पर आपत्ति दर्ज करवानी हो, तो वह 08 अक्तूबर, 2025 से 17 अक्तूबर, 2025 के बीच उपयुक्त प्रपत्र संख्या 4, 5 या 6 में आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।
    यह आवेदन या आपत्ति तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार करसोग (संशोधन अधिकारी) को संबोधित की जानी चाहिए और इसे व्यक्तिगत रूप से, प्रतिनिधि के माध्यम से अथवा पंजीकृत डाक द्वारा उक्त अवधि के भीतर भेजा जा सकता है।
    उपमंडलाधिकारी ने आमजन से आग्रह किया है कि यदि उनके नाम, पते या विवरण में कोई त्रुटि या संशोधन आवश्यक हो तो निर्धारित समयावधि में अपना दावा या आपत्ति अवश्य दर्ज करवाएं, ताकि आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए मतदाता सूची पूरी तरह सही और अद्यतन हो सके।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.