Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»नगर परिषद सरकाघाट व नगर पंचायत बल्द्वाड़ा की मतदाता सूची जारी
    मंडी

    नगर परिषद सरकाघाट व नगर पंचायत बल्द्वाड़ा की मतदाता सूची जारी

    By Himachal VartaOctober 8, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    उपमंडलाधिकारी (ना.) सरकाघाट एवं मतदाता पंजीकरण अधिकारी स्वाति डोगरा ने सूचित किया कि नगर परिषद सरकाघाट व नगर पंचायत बल्द्वाड़ा के वार्ड संख्या 1 से 7 के लिए मतदाता सूची हिमाचल प्रदेश नगरपालिका (निर्वाचन) नियम, 2015 के अंतर्गत तैयार कर ली गई है।
    उन्होंने बताया कि नगर परिषद सरकाघाट की मतदाता सूची की प्रति कार्यालय समय में, उपमंडल अधिकारी (ना.) सरकाघाट के कार्यालय, नगर परिषद सरकाघाट तथा तहसीलदार सरकाघाट के कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। साथ ही नगर पंचायत बल्द्वाड़ा की मतदाता सूची की प्रति कार्यालय समय में, उपमंडल अधिकारी (ना.) सरकाघाट के कार्यालय, नगर पंचायत बल्द्वाड़ा तथा तहसीलदार बल्द्वाड़ा के कार्यालय में निरिक्षण के लिए उपलब्ध है।
    यदि किसी व्यक्ति को मतदाता सूची में किसी नाम को शामिल करवाने का दावा करना हो या किसी नाम के शामिल किए जाने पर अथवा प्रविष्टि के विवरण पर आपत्ति दर्ज करवानी हो, तो वह 08 अक्तूबर, 2025 से 17 अक्तूबर, 2025 के बीच उपयुक्त प्रपत्र संख्या 4, 5 या 6 में आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।
    यह आवेदन या आपत्ति तहसीलदार (पुनरीक्षण प्राधिकारी) को संबोधित की जानी चाहिए और इसे व्यक्तिगत रूप से, प्रतिनिधि के माध्यम से अथवा पंजीकृत डाक द्वारा उक्त अवधि के भीतर भेजा जा सकता है।
    उपमंडलाधिकारी ने आमजन से आग्रह किया है कि यदि उनके नाम, पते या विवरण में कोई त्रुटि या संशोधन आवश्यक हो तो निर्धारित समयावधि में अपना दावा या आपत्ति अवश्य दर्ज करवाएं, ताकि आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए मतदाता सूची पूरी तरह सही और अद्यतन हो सके।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.