Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा अघोषित एमरजेंसी लागू : विनय गुप्ता
    सिरमौर

    प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा अघोषित एमरजेंसी लागू : विनय गुप्ता

    By Himachal VartaOctober 8, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता)(एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विय गुप्ता ने प्रदेश की सुक्ख सरकार पर अघोषित इमरजेंसी लगाने का आरोप जड़ा है । उन्होंने कहा कि गत दिवस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सोलन जिला के दाड़लाघाट में बुलाई गई कॉलेज की छात्राओं पर जिस तरह से झूठी एफ आई आर दर्ज की गई है उससे स्पष्ट हो गया है कि यह तानाशाह सरकार   हर तीसरे दिन प्रदेश के किसी न किसी क्षेत्र में आम लोगों पर अकारण एफआईआर और झूठे मुकदमे दर्ज करवरकर प्रदेश के भोले भाले लोगों को डराने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने आपदा की घड़ी में मंडी जिला के सिराज में भयंकर बाढ़ से प्रभावित लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज करके संवेदनहीनता की सारी सीमाएं लांघ दी और उसके बाद इस सरकार ने सिरमौर के माजरा में प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी सहित सिरमौर जिला में अनेक लोगों पर झूठी एफआईआर दर्ज करवा कर लोगों को डराने का काम किया।  विनय गुप्ता ने कहा कि गत 3 वर्षों में कांग्रेस के नेताओं में सत्ता का नशा इस कदर परवान पर चढ़ा है कि अब वे  कॉलेज में पढ़ रही छात्राओं को सरकारी समारोह में बुलाकर उनके खिलाफ ही झूठे मुकदमे बनाकर उनके भविष्य के साथ घिनौना खिलवाड़ कर रहे हैं।
    प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अब लोकतंत्र पूरी तरह से ध्वस्त होकर “डर तंत्र” में बदल गया है। विनय गुप्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब-जब भी कांग्रेस सरकारें बनी है तब तब उनकी सरकारों ने तानाशाही बनने का कोई मौका नहीं छोड़ा है और अब सुक्खू सरकार के कार्यकाल में हिमाचल में ऐसा माहौल तैयार हो गया है कि जो भी सच्चाई की आवाज उठाएगा, उसे जेल की सलाखों के पीछे जाना होगा। विनय गुप्ता ने कहा कि दाड़लाघाट में कॉलेज की जिन छात्राओं को सरकारी समारोह में बुलाया गया था यदि उन्होंने पानी और भोजन मांगा तो उनके विरूद्ध वहां के कांग्रेसी नेताओं के इशारे पर झूठी एफ आई आर दर्ज करवा कर निर्दोष छात्राओं को जेल जाने का डर दिखाकर  लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई गई है। उन्होंने कहा कि कॉलेज की छात्राओं के भविष्य के साथ किए जा रहे खिलवाड़़  और राजनीति से प्रेरित इस झूठी एफआईआर को तुरंत वापस लिया जाए अन्यथा इस तानाशाही सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.