Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय अडंर -15 शंतरज प्रतियोगिता का शुभारंभ
    सिरमौर

    अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय अडंर -15 शंतरज प्रतियोगिता का शुभारंभ

    By Himachal VartaOctober 8, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)रणनीति, धैर्य और मस्तिष्क की अद्भुत कसरत का प्रतीक राज्य स्तरीय अंडर-15 शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रकृति की गोद में बसे शिक्षा के उत्कृष्ट केंद्र अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, सिरमौर में हुआ। जिसमें प्रदेश के दुर्गम स्थानों  किन्नौर ,शिमला व विभिन्न विद्यालयों के 200 से अधिक विद्यार्थी  भाग ले रहें हैं।
    मुख्य अतिथि उप मंण्डलीय अधिकारी  जिला सिरमौर राजीव सांख्यान द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि “खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जो हमें अनुशासन, धैर्य और निरंतर प्रयास का संदेश देता है।” उन्होंने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि “असफल वही होता है जो प्रयास करना छोड़ देता है।”

    इसके पश्चात विद्यालय की निदेशक व प्रधानाचार्या देविंदर साहनी   ने अपने संबोधन में कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि यह जीवन में सही निर्णय लेने की कला सिखाता है। यह विद्यार्थियों में रणनीतिक सोच, धैर्य और एकाग्रता का विकास करता है। उन्होंने कहा कि “जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण यह है कि हम हर खेल से कुछ नया सीखें और आगे बढ़ें।”
    इसके बाद जिला की शंतरज एसोसिएशन ने विद्यालय का विशेष रूप से धन्यवाद किया तथा हिमाचल के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों का स्वागत किया का अपनी उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान की।

    इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री  अनिल जैन व महासचिव सचिन जैन ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना, आत्मविश्वास और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे खेल भावना को सर्वोपरि रखें और अपने प्रदर्शन से विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें।
    कार्यक्रम में अनेक  जिला व राज्य  की शंतरज एसोसिएशन की कार्यकारिणी  के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें जिनमें  शैलजा ठाकुर , जगदीश ठाकुर, हितेश, आशीष , सुशील व विवेक शर्मा प्रमुख थे।

    कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय में ही अभिभावकों व प्रतिभागियों के लिए भोजन व जलपान की उचित व्यवस्था की गई।
    प्रतियोगिता के पहले दौर में खिलाड़ियों ने अपनी बुद्धिमत्ता और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर खेल भावना और उत्साह से सराबोर रहा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.