Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»9 अक्तूबर से 8 दिसंबर तक चलाया जाएगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान- उपायुक्त
    सिरमौर

    9 अक्तूबर से 8 दिसंबर तक चलाया जाएगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान- उपायुक्त

    By Himachal VartaOctober 8, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण के लिए गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि जिला सिरमौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान – 3.0 जोकि 9 अक्तूबर  से 8 दिसंबर 2025 तक सिरमौर जिला के शिक्षण संस्थानों में मनाया जाएगा ताकि जिला को तंबाकू मुक्त बनाया जा सके।
    उन्होंने बताया कि 9 अक्तूबर को विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की जागरूकता रैली के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय नाहन से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा ताकि लोगों को तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा सके। उन्होंने शिक्षा विभाग के उपनिदेशकों को निर्देश दिए की स्कूलों में प्रातः कालीन सभाओं में बच्चों को नशा न करने के बारे में शपथ दिलाई जाए और उन्हें नशे के प्रति जागरूक किया जाए इसके अतिरिक्त उन्होंने अभियान के दौरान स्कूलों में निबंध लेखन, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, क्विज तथा भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों में धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना किया जाए तथा पंचायत में नुक्कड़ नाटक तथा बैठकों का आयोजन किया जाए। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने सभी कार्यालय में तंबाकू सेवन न करने के साइन बोर्ड लगाने की निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस 60 दिवसीय अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक कर प्रत्येक गांव को तंबाकू मुक्त बनाना है। इस अवसर पर समिति के सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.