Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के सुनहरे मौके, बड़ू में सुनील शर्मा बिट्टू करेंगे अभियान का शुभारंभ
    हमीरपुर

    युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के सुनहरे मौके, बड़ू में सुनील शर्मा बिट्टू करेंगे अभियान का शुभारंभ

    By Himachal VartaOctober 8, 2025
    Facebook WhatsApp
    हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-     हिमाचल प्रदेश के युवाओं को विदेशों में भी रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक विशेष पहल की है। उन्होंने श्रम एवं रोजगार विभाग और हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के माध्यम से युवाओं को विदेशों में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए एक ऐसी योजना आरंभ की है, जिससे प्रदेश के युवा पूरी कानूनी प्रक्रिया एवं विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय नियमों की अनुपालना करते हुए विदेशों में सुरक्षित ढंग से नौकरी करने में सक्षम होंगे। वे किसी भी अवैध एजेंट के झांसे में आए बगैर विदेशों में अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी पाकर अपने एवं अपने परिजनों के सपनों को साकार कर सकते हैं।
    प्रदेश सरकार की इसी योजना के तहत वीरवार को बड़ू स्थित राजकीय बहुतकनीकी कालेज में विदेशी भर्ती अभियान एवं रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू वीरवार सुबह करीब 10 बजे इस मेले का शुभारंभ करेंगे।
    जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि वैध पासपोर्ट धारक और गूगल फार्म के माध्यम से अपना पंजीकरण करने वाले युवा इस विदेशी रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। इसमें चयनित युवाओं को संयुक्त अरब अमीरात में रोजगार दिया जाएगा। विदेश जाने के लिए चयनित उम्मीदवारों को केवल 30 हजार रुपये का शुल्क एवं जीएसटी देना होगा। यह मेला मुख्यतः कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में रोजगार के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता की शर्त नहीं है।
    जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक युवाओं से गूगल फॉर्म forms.gle/9ysKjwCB9rzpaq3H7 पर अपना पंजीकरण करने तथा अपने साथ पासपोर्ट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेने की अपील भी की है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.