Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»किन्नोर»राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तैयारियों को लेकर राजस्व मंत्री ने की समीक्षा बैठक
    किन्नोर

    राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तैयारियों को लेकर राजस्व मंत्री ने की समीक्षा बैठक

    By Himachal VartaOctober 8, 2025
    Facebook WhatsApp
    किन्नौर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    आगामी 30 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा को लेकर लेकर आज रिकांगपिओ स्थित एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के सम्मेलन कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने की।
    बैठक में महोत्सव के आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करें, ताकि महोत्सव का आयोजन भव्यता और सुचारू रूप से किया जा सके।
    उन्होंने कहा कि किन्नौर महोत्सव जिला की पारंपरिक लोक संस्कृति, कला और पर्यटन को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच है। अतः सभी विभाग आपसी समन्वय और जनसहयोग से इसे सफल बनाएं।
    मंत्री ने कहा कि महोत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों, सांस्कृतिक दलों और स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि स्थानीय संस्कृति और उत्पादों को प्रोत्साहन मिले।
    उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, यातायात और प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाओं में कोई कमी न रहे।
    चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का आयोजन रिकांगपिओ के मिनी खेल स्टेडियम में किया जाएगा।
    महोत्सव के दौरान 30 एवं 31 अक्टूबर को नेशनल ट्राइबल फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनजातीय शिल्प उत्पाद, कला और संस्कृति प्रदर्शनी, जनजातीय फिल्म प्रलेखन, साहित्य, वनों से प्राप्त उत्पाद, पारंपरिक खाद्य व्यंजन और जनजातीय चिकित्सा पद्धतियों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
    साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिनमें सरकार की नीतियों और योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा ताकि सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंच सके।
    बैठक में संबंधित विभागों द्वारा महोत्सव से जुड़ी तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मंत्री ने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी, जिससे यह महोत्सव जिला किन्नौर की गरिमा और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाई प्रदान कर सके।
    बैठक में उपायुक्त एवं किन्नौर महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविंद्र कुमार ठाकुर, सहायक आयुक्त डॉ. ओ.पी. यादव, परियोजना अधिकारी आई.टी.डी.पी. घनश्याम दास, उपमंडल अधिकारी (ना.) कल्पा अमित , कल्थाईक सहित अन्य विभागीय अधिकारी तथा गैर-सरकारी सदस्य विक्रम सिंह, , हितेश नेगी, महेश नेगी, कुलवंत नेगी, सुखदेव, जय कृष्ण, मान सिंह,राज कुमार, राकेश नेगी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.