Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चंबा»उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया तंबाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारंभ
    चंबा

    उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया तंबाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारंभ

    By Himachal VartaOctober 9, 2025
    Facebook WhatsApp
    चंबा,  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष से तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का जिला स्तर पर शुभारंभ किया।
    उन्होंने इस दौरान चंबा पुलिस के तत्वावधान में नशीले एवं मादक पदार्थों के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी और जागरूकता को लेकर सक्षम अभियान का भी शुभारंभ किया।
    मुकेश रेपसवाल ने बताया कि तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के अंतर्गत जिला में 8 दिसंबर तक पूर्व चयनित 30 जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि इस समयावधि में जिला के विभिन्न 400 शिक्षण संस्थानों तथा 30 गांव को तंबाकू मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
    मुकेश रेपसवाल ने अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई कार्य योजना की विस्तृत समीक्षा कर सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सक्षम अभियान के तहत की जाने वाली गतिविधियों को तंबाकू मुक्त युवा अभियान के साथ संयुक्त रूप से आयोजित करने को कहा।
    उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कोटपा अधिनियम, तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान, तंबाकू वेंडर लाइसेंस इत्यादि की उपलब्धता भी सुनिश्चित बनाने को कहा। साथ में उन्होंने सभी विकास खंडों में फ्लाइंग स्क्वॉड को कार्यशील करने के भी निर्देश दिए ।
    उपायुक्त ने यह निर्देश भी दिए कि सभी सरकारी कार्यालयों को पूर्णतः तंबाकू मुक्त बनाया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान किए जाएं। इसके अतिरिक्त विभागीय कर्मचारियों के मामलों में सीसीएस कंडक्ट रूल के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई भी अमल में लाई जाए।
    मुकेश रेपसवाल ने इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, आयुष विभाग, आबकारी एवं कराधान, शिक्षा विभाग, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास, शहरी विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारियों की अभियान के अंतर्गत भूमिका एवं उत्तरदायित्व को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल ने इस दौरान नशीले एवं मादक पदार्थों के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी और जागरूकता को लेकर सक्षम अभियान के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर ने स्वागत संबोधन रखा तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी-स्वास्थ्य डॉ.कारण हितैषी ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 से संबंधित विस्तृत जानकारी से अवगत करवाया।
    अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ.पंकज गुप्ता, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन, चिकित्सा अधिकारी डॉ. कविता महाजन, मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी शुगल सिंह, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार, जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे ।
    उल्लेखनीय यह है कि प्रतिदिन 3000 से अधिक भारतीय तम्बाकू सेवन के कारण मरते हैं। भारत में कैंसर से मरने वाले 100 रोगियों में से 40 तम्बाकू के सेवन के कारण मरते हैं। 95 प्रतिशत मुंह के कैंसर तम्बाकू सेवन करने वाले व्यक्तियों में होते हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.