Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»स्वच्छ एवं सुरक्षित दिवाली के लिए एसडीएम ने दिए निर्देश
    हमीरपुर

    स्वच्छ एवं सुरक्षित दिवाली के लिए एसडीएम ने दिए निर्देश

    By Himachal VartaOctober 9, 2025
    Facebook WhatsApp
    हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     एसडीएम शशिपाल शर्मा ने वीरवार को यहां संयुक्त कार्यालय भवन में उपमंडल स्तर के अधिकारियों और विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके त्योहारी सीजन में सभी आवश्यक प्रबंधों को लेकर व्यापक चर्चा की।
    एसडीएम ने कहा कि आने वाले दस दिनों के दौरान दीपावली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर उपमंडल के सभी बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष ऐहतियात बरतने की आवश्यकता है, ताकि इन सभी त्योहारों को सुरक्षित ढंग से मनाया जा सके। बैठक में उपमंडल के विभिन्न व्यापारिक स्थलों पर पटाखों की बिक्री हेतु सुरक्षित स्थान चिह्नित किए गए तथा पटाखों की बिक्री केवल इन्हीं स्थानों पर करने का निर्णय लिया गया।
    एसडीएम ने सभी व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि पटाखों की बिक्री केवल चिह्नित स्थानों पर ही हो तथा कोई भी दुकानदार वैध लाइसेंस एवं अनुमति के बगैर पटाखों का भंडारण या बिक्री नहीं करेगा। पटाखांे की बिक्री हेतु लाइसेंस एवं अनुमति तहसीलदार भोरंज द्वारा जारी किए जाएंगे।
    एसडीएम ने पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को त्योहारी सीजन के दौरान नियमित रूप से गश्त करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कम शोर, कम धुआं, सुरक्षित और स्वच्छ दिवाली हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
    बैठक में तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, बीडीओ कुलवंत सिंह, पुलिस व अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, भोरंज, पपलाह और झरलोग पंचायत के प्रधान, व्यापार मंडल जाहू और पट्टा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.