Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»उपमुख्यमंत्री शनिवार को करेंगे 81 करोड़ की पेयजल और सिंचाई योजनाओं के उद्धघाटन व शिलान्यास
    ऊना

    उपमुख्यमंत्री शनिवार को करेंगे 81 करोड़ की पेयजल और सिंचाई योजनाओं के उद्धघाटन व शिलान्यास

    By Himachal VartaOctober 10, 2025
    Facebook WhatsApp
    ऊना   ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शनिवार 11 अक्तूबर को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत लगभग 81 करोड़ रूपये की लागत की पेयजल और सिंचाई योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लोकार्पित होने वाली चार पेयजल योजनाओं से क्षेत्र के लगभग 10 हजार लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा जबकि सिंचाई योजना से 1904 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
    उप मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे पोलिया बीत में 2.36 करोड उठाऊ पेयजल योजना़, 10.30 बजे लालूवाल में 1.78 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना, 11 बजे नंगल कलां में 1.02 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना और 11.30 बजे बट्टकलां में 1.07 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना का उद्धघाटन करेंगे।
    उसके उपरांत, श्री अग्निहोत्री दोपहर 12 बजे पालकवाह में करीब 75 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना बीत एरिया फेस-दो की आधारशिला रखेंगे तथा पालकवाह में राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
    इसके अलावा, उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री सायं 4ः50 बजे हरोली बस स्टैंड से नई बस सेवा हरोली-ऊना-शिमला को हरी झंडी दिखाएंगे।
    यह बस सेवा हरोली–ऊना–नंगल–किरतपुर (फोरलेन)–भराड़ी–बिलासपुर–एम्स–भराड़ीघाट–दाड़लाघाट–शालाघाट मार्ग से शिमला तक पहुंचेगी। हरोली से बस शाम 5 बजे, ऊना से शाम 5:20 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि वापसी में शिमला से सुबह 4:50 बजे हरोली के लिए रवाना होगी।
    यह नई बस सेवा हरोली और ऊना के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इसके अलावा, यह सेवा जिला ऊना और इसके सीमावर्ती राज्य पंजाब के निवासियों के साथ-साथ बिलासपुर और शिमला में काम करने वाले कर्मचारी, उद्यमी और व्यवसायियों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगी।
    विशेष बात यह है कि बस सेवा के माध्यम से शालाघाट से अर्की तक एक नया छोटा वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा। इस सेवा के चलते हरोली से शिमला की यात्रा अब लगभग 5–6 घंटे में पूरी की जा सकेगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.