Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»नूरपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2 व सहायिका के भरे जाएंगे 20 पद,16 अक्तूबर को होंगें साक्षात्कार
    कांगड़ा

    नूरपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2 व सहायिका के भरे जाएंगे 20 पद,16 अक्तूबर को होंगें साक्षात्कार

    By Himachal VartaOctober 10, 2025
    Facebook WhatsApp
    काँगड़ा  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-  बाल विकास परियोजना अधिकारी नूरपुर के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 2 तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 20 रिक्त पद भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीत कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए आवेदन पत्र 14 अक्टूबर, 2025 तक आमंत्रित किए गए हैं तथा साक्षात्कार 16 अक्टूबर, 2025 को प्रातः 11 बजे कार्यालय नूरपुर में आयोजित किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत छतरोली के आंगनबाडी केन्द्र छतरोली ।।। तथा पंचायत चरुड़ी के आंगनबाड़ी केन्द्र चरुड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के 2 रिक्त पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही पंचायत नागनी के आंगनबाड़ी केन्द्र रिना, पंचायत धनेटी गारला के केन्द्र धनेटी वरसवाला, पंचायत पंजाहड़ा के पंजाहड़ा वरसवाला, पंचायत अनोह के दरियाड, पंचायत कमनाला के मुंगतियाल, पंचायत ग्योरा के ममूर, पंचायत छतरोली के छतरोली ।।। , पंचायत खेल के सम्मा, पंचायत बरूही के केन्द्र बरूही व वासा हरड,पंचायत मिजग्रां के मिजग्रां I, पंचायत गहींलगोड के गेही, पंचायत खन्नी झिकली के खन्नी झिकली ।।। ,नगर परिषद नूरपुर के नूरपुर । व नूरपुर V, पंचायत वासा वजीरा के केन्द्र थल्ली, पंचायत ममूह गुरचाल के ठेहड II, पंचायत सुल्याली के सुल्याली I तथा पंचायत लोहरपुरा के आंगनबाड़ी केन्द्र बलारा II, कोपड़ पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र मेहटी में सहायिकाओं के 20 रिक्त पद भरे जाएंगे।
    इन पदों के लिए आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अधिकारी नूरपुर के कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कार्यकर्ता और सहायिका दोनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता जमा दो उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वार्षिक पारिवारिक आय 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार उसी क्षेत्र की स्थायी निवासी महिला हो और संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र में निवास करती हो।
    अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नूरपुर में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.