Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»किन्नोर»पुलिस अधीक्षक ने किया सात दिवसीय संयुक्त अभ्यास प्रशिक्षण का शुभारंभ
    किन्नोर

    पुलिस अधीक्षक ने किया सात दिवसीय संयुक्त अभ्यास प्रशिक्षण का शुभारंभ

    By Himachal VartaOctober 13, 2025
    Facebook WhatsApp
    किन्नौर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) किन्नौर द्वारा आयोजित 7 दिवसीय संयुक्त अभ्यास (Joint Exercise) का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर द्वारा रक्छम में किया गया।
    यह संयुक्त अभ्यास 13 अक्तूबर 2025 से 19 अक्तूबर 2025 तक रक्छम में आयोजित किया जा रहा है।
    इस संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास में जिला पुलिस त्वरित प्रतिक्रिया दल, होम गार्ड तथा किन्नौर माउंटेनियरिंग, स्कीइंग एंड रेस्क्यू एसोसिएशन भाग ले रहे हैं।
    इस अभ्यास का उद्देश्य जिले में राहत एवं बचाव कार्यों की तत्परता, समन्वय एवं क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करना है, विशेषकर आपदा की परिस्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना।
    उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण अभ्यास में अनुभवी पर्वतारोहण विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को पर्वतारोहण एवं रेस्क्यू उपकरणों के उपयोग, माउंटेन रेस्क्यू ऑपरेशन, क्लाइम्बिंग तकनीक तथा बॉडी एवैक्यूएशन विधियों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
    इस 7 दिवसीय संयुक्त अभ्यास में पुलिस त्वरित प्रतिक्रिया दल के 13 जवान तथा होम गार्ड के 10 जवान भाग ले रहे हैं।
    यह संयुक्त अभ्यास जिला प्रशासन की जनजातीय जिला किन्नौर में आपदा प्रबंधन क्षमता को सुदृढ़ करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया तंत्र स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.