Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»आपदा प्रबंधन पर जागरुकता के लिए दौड़ लगाएंगे बच्चे, युवा और अन्य लोग
    हमीरपुर

    आपदा प्रबंधन पर जागरुकता के लिए दौड़ लगाएंगे बच्चे, युवा और अन्य लोग

    By Himachal VartaOctober 13, 2025
    Facebook WhatsApp
    हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस (आईडीडीआरआर) के उपलक्ष्य पर ‘समर्थ-2025’ जागरुकता अभियान के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) हमीरपुर 14 अक्तूबर को सुबह साढे छह बजे हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क में चार अलग-अलग आयु वर्गों के लिए दौड़ प्रतियोगिता ‘रन फॉर रेजिलियंस’ आयोजित करने जा रही है।
    एडीसी अभिषेक गर्ग ने सोमवार शाम को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करके इस ‘रन फॉर रेजिलियंस’ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्हांेने बताया कि 17 वर्ष से 40 वर्ष तक के महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग 6 किलोमीटर और 40 वर्ष से अधिक आयु के महिला एवं पुरुषों के लिए भी अलग-अलग 6 किलोमीटर की दौड़ होगी। 11 से 16 वर्ष के बच्चों के लिए 3 किलोमीटर और 7 से 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
    एडीसी ने इस आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक प्रबंधों जैसे-धावकों का पंजीकरण, अलग-अलग वर्गों की स्पर्धा के लिए खेल अधिकारियों की तैनाती, दौड़ के रूट पर पर्याप्त संख्या मंे पुलिस कर्मचारियों की तैनाती, प्रतिभागियों के जल-पान और पुरस्कार वितरण इत्यादि के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय कीं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी सुबह 6 बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंचकर तुरंत कार्य आरंभ करें, ताकि इन प्रतियोगिताओं को निर्धारित अवधि के भीतर सफलतापूर्वक संपन्न करवाया जा सके।
    बैठक में एसडीएम संजीत सिंह, डीएसपी नितिन चौहान, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी विवेक वर्मा, अधीक्षक ग्रेड-1 पुष्पा ठाकुर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.