Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»आपदा बचाव जागरूकता के लिए ‘समर्थ-2025’ आयोजित
    सोलन

    आपदा बचाव जागरूकता के लिए ‘समर्थ-2025’ आयोजित

    By Himachal VartaOctober 13, 2025
    Facebook WhatsApp
    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने कहा कि ‘समर्थ-2025’ कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आपदाओं के प्रति जागरूक करना तथा जानो-माल के नुकसान को न्यून कर सुरक्षित, सक्षम और आपदा रोधी हिमाचल का निर्माण करना है। राहुल जैन आज यहां ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस-समर्थ 2025 कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
    प्रदेश एवं ज़िलावासियों को आपदा के खतरों से सामधान करने तथा बचाव की दिशा में जागरूक बनाने के लिए प्रथम अक्तूबर, 2025 से 31 अक्तूबर, 2025 तक आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस-समर्थ 2025 कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
    राहुल जैन ने कहा कि आपदा से होने वाले नुकसान को न्यून करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे भवनों का निर्माण करना जरूरी है जो आपदा के समय सुरक्षित रहें और नुकसान को न्यून करने में सक्षम हों।
    उन्होंने कहा कि अपने आस-पास के खतरों को पहचानना और इन खतरों के प्रभाव को कम करने के लिए जागरूकता आवश्यक है। समर्थ-2025 इसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन किट जिसमें सूखा भोजन, दवाएं, टॉर्च, पीने का पानी इत्यादि आवश्यक वस्तुएं रखें ताकि आपदा की स्थिति में न्यूनतम तैयारी रखी जा सकें। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में अधिक जानकारी के लिए टॉल फ्री नंबर 1077 व 1070 पर सम्पर्क करें।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन द्वारा आपदा के दौरान सहायता उपलब्ध करवाने के लिए पंचायत स्तर पर 10 से 15 युवा स्वयं सेवकों का कार्य बल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज़िला में 200 आपदा मित्र तथा 93 युवा आपदा मित्र प्रशिक्षित किए गए हैं।
    राहुल जैन ने कहा कि आपदा से सुरक्षित भवन निर्माण के लिए ज़िला में अब तक लगभग 500 मिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है ताकि ज़िला में आपदा रोधी सुरक्षित भवन निर्माण किया जा सके।
    उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में आपदा बचाव एवं जागरूकता विषय पर शीघ्र ही सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं गीत संगीत के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के अनुदेशक लखविंदर ने इस अवसर पर सुरक्षित भवन निर्माण पर जानकारी प्रदान की।
    इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के प्रशिक्षु, विभिन्न महिला मण्डल, स्कूली छात्र तथा अन्य प्रतिभागी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.