Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुंदरनगर में अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन
    मंडी

    राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुंदरनगर में अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन

    By Himachal VartaOctober 13, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-      राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सुंदरनगर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इंजीनियर रविंद्र बनयाल, सीनियर स्केल प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई ग्रेड-ए मंडी एवं अप्रेंटिसशिप एडवाइजर जिला मंडी ने शिरकत की।
    मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस मेले का उद्देश्य आईटीआई के अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के प्रति प्रेरित करना और उन्हें इसके लाभों एवं प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि अप्रेंटिसशिप युवाओं को उद्योगों के व्यावहारिक अनुभव से जोड़ती है जिससे वे आत्मनिर्भर बनते हैं।
    मेले के दौरान विभिन्न उद्योगों और विभागों की ओर से जानकारी एवं परामर्श प्रदान करने हेतु स्टॉल लगाए गए थे। जिन अभ्यर्थियों और उद्योगों का अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण नहीं था, उन्हें मौके पर ही पंजीकृत किया गया तथा पोर्टल संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई।
    इस अवसर पर उपस्थित उद्योग प्रतिनिधियों, सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं विद्यार्थियों के अप्रेंटिसशिप से संबंधित प्रश्नों और शंकाओं का समाधान भी किया गया तथा उन्हें नियमानुसार मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
    अप्रेंटिसशिप मेले में जिला मंडी के सभी ब्लॉकों के असिस्टेंट अप्रेंटिस एडवाइजर, विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी विभागों, औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों तथा संस्थान के सभी प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.