Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • तपती धूप में कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर चुनाव कर्मचारी
    • भाजपा ने विधायक पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
    • मोटरसाइकिल के स्किड होने से चालक की मौत
    • अघोषित बिजली कटौती से कालाअंब उद्योगपति परेशान
    • अतिरिक्त उपायुक्त ने ग्राम पंचायत सिरीनगर में स्थापित मतदान केन्द्रों का लिया जायज़ा
    • प्रथम चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण – मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, May 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»उपायुक्त ने किया अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलों का शुभारम्भ
    ऊना

    उपायुक्त ने किया अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलों का शुभारम्भ

    By Himachal VartaOctober 14, 2025
    Facebook WhatsApp
    ऊना  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, ऊना में लड़कियों की अंडर-19 आयु वर्ग की 66वीं राज्य स्तरीय इंडोर खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया।
    इस अवसर पर उपायुक्त ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और सभी खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
    अपने संबोधन में उपायुक्त ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे का भी संचार होता है।
    उन्होंने कहा कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए, इंसान या तो जीतता है या सीखता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि असफलता को हार न समझें, बल्कि उसे सीखने का अवसर मानें। निरंतर प्रयास और दृढ़ निश्चय से सफलता अवश्य प्राप्त होती है।
    उपायुक्त ने युवाओं से नशे की बुराई के खिलाफ जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज से इस कुरीति को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे, ताकि युवा वर्ग को इसके प्रभाव से बचाया जा सके।
    उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन पुरुष खिलाड़ियों की तुलना में अधिक सराहनीय रहा है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।
    इससे पूर्व, उच्च शिक्षा विभाग ऊना के उपनिदेशक अनिल कुमार तक्खी ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रदेश के सभी जिलों से 690 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिताएं 16 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी, जिनमें बैडमिंटन, बॉक्सिंग, टेनिस, कुश्ती, ताइक्वांडो, कराटे, शतरंज और जूडो जैसी विधाएं शामिल हैं।
    विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया तथा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष
    अशोक ठाकुर, उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोम लाल धीमान ,एडीपीईओ जगजीत सिंह और राजेंद्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • तपती धूप में कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर चुनाव कर्मचारी
    • भाजपा ने विधायक पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
    • मोटरसाइकिल के स्किड होने से चालक की मौत
    • अघोषित बिजली कटौती से कालाअंब उद्योगपति परेशान
    • अतिरिक्त उपायुक्त ने ग्राम पंचायत सिरीनगर में स्थापित मतदान केन्द्रों का लिया जायज़ा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.