Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»ऊना को स्वस्थ समाज का मॉडल बनाना लक्ष्य : उपायुक्त जतिन लाल
    ऊना

    ऊना को स्वस्थ समाज का मॉडल बनाना लक्ष्य : उपायुक्त जतिन लाल

    By Himachal VartaOctober 14, 2025
    Facebook WhatsApp
    ऊना   ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-    उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव संतुलित व पौष्टिक आहार पर टिकी होती है। हर व्यक्ति को अपने खान-पान के प्रति सजग रहना चाहिए ताकि शारीरिक और मानसिक विकास समान रूप से हो सके। उन्होंने कहा कि ऊना जिले को स्वस्थ समाज का मॉडल बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जा रहा है।
    वे मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में आयोजित पोषण माह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग तथा राजकीय महाविद्यालय ऊना के सहयोग से आयोजित किया गया।
    उपायुक्त ने कहा कि किसी भी बच्चे की सफलता के लिए अच्छी शिक्षा और उत्तम स्वास्थ्य दोनों आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि जंक फूड बच्चों की सेहत के लिए घातक सिद्ध हो सकता है, इसलिए उन्हें पारंपरिक और पौष्टिक आहार अपनाने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा शरीर एक मंदिर है, इसकी देखभाल हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
    उपायुक्त ने ज़िले में कार्यरत डॉक्टरों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पोषण संबंधी जागरूकता फैलाने में उनका योगदान उल्लेखनीय है।
    इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी रमनवीर चौहान ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि जिला कार्यक्रम प्रबंधक ज्योति शर्मा ने पौष्टिक आहार के महत्व पर विस्तृत जानकारी साझा की।
    *प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा*
    कार्यक्रम के दौरान भाषण, कविता पाठ, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
    भाषण प्रतियोगिता में फरहान ने प्रथम, महेश्वर धीमान ने द्वितीय और प्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
    कविता पाठ प्रतियोगिता में संजना ने प्रथम, राधिका ने द्वितीय और कृषक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
    चित्रकला प्रतियोगिता में प्रवेश, नितिन और सुनील ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किए।
    रंगोली प्रतियोगिता (प्राथमिक विंग) में कृष्ण, मनीषा और तानिया क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे, जबकि मिडल विंग में लौंग श्री व आदित्य ने प्रथम, कशिश व गौरव ने द्वितीय तथा अभिजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
    समारोह के अंत में उपायुक्त ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया और पौष्टिक आहार के महत्व पर शपथ दिलवाई।
    कार्यक्रम में सीडीपीओ शिव कुमार, रामपुर स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुंडल, ऊना कॉलेज के प्रोफेसर रशपाल व आरूषी शर्मा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय रामपुर की मुख्य अध्यापिका सविता देवी, वीरेंद्र कुमार सहित डीआरडीए के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.