Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»भूकम्प के दौरान झुको, ढ़को और पकड़ो की नीति को अपनाए, कलाकारों ने आपदा के लिए किया जागरूक
    सिरमौर

    भूकम्प के दौरान झुको, ढ़को और पकड़ो की नीति को अपनाए, कलाकारों ने आपदा के लिए किया जागरूक

    By Himachal VartaOctober 14, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    आपदा से बचने व बचाने के लिए हमेशा तैयार व जागरूक रहना चाहिए। भूकम्प के दौरान झुको, ढको और पकड़ो की नीति को अपनाना चाहिए। भूकंप, बाढ़ या आग लगने पर किस प्रकार अपने आप को सुरक्षित रखा जा सकता है तथा ऐसे समय में किस प्रकार अन्य लोगों की सहायता कि जानी चाहिए यह जानकारी आज सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आपदा न्यूनीकरण फोक मीडिया जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लोगों को दी।
    सिरमौर जिला में चल रहे इस विशेष जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज नाहन उप मंडल के ददाहु व खाला क्यार, उपमंडल शिलाई के रा0व0मा0पा0 शिलाई व टिम्बी, उपमंडल संगडाह की ग्राम पंचायत ब्यौंग टटवा व गेहल, उप मंडल पच्छाद के नैना टिक्कर, बागथन, दाड़ो देवरिया व बडूसाहिब, राजगढ़ उप मंडल की ग्राम पंचायत सानियो दिदग तथा दाहन में यह कार्यक्रम आयोजित हुए।
    कार्यक्रम के दौरान गीत -संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सुरक्षित निर्माण प्रथाओं, आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा सामान्य आपदा के दौरान सुरक्षा उपायों व आपदा से पूर्व की तैयारियों के प्रति जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि हमें आपदाओं से संबंधित ज्यादा से ज्यादा जनकारियां होनी चाहिए तथा इन जानकारियों को अपने परिवार, बच्चों, बुजुर्गों के साथ भी सांझा करना चाहिए ताकि आपदा के समय जानमाल के नुकसान से बचा जा सके।
    कार्यक्रम के दौरान हरिपुरधार में जिला आपदा प्रबंधन से नोडल अधिकारी प्रदीप पोजटा व सुनील कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत ब्यौंग टटवा शान्ता देवी, प्रधान गेहल उपासना, प्रधान सानियो दीदग कल्पना, उप प्रधान विनय ठाकुर, सचिव दुर्गा शर्मा, सचिव खाला क्यार अनिल कुमार, सचिव ददाहु रनवीर सिंह, सचिव नैना टिकर रामेश्वर दत, प्रधानाचार्य दीपराम शर्मा, प्रधानाचार्य संतोष चौहान, प्रधानाचार्या रमा शर्मा, प्रधानाचार्य अनिल कुमार, प्रधानाचार्य भूपेंद्र गौतम, प्रधानाचार्या अर्चना शर्मा, वार्ड सदस्य अमर सिंह, महिला मंडल प्रधान आशा देवी, युवक मंडल प्रधान राहुल सहित विद्यार्थीयों व स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.