Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»दीपावली मांडव हिम ईरा आजीविका मेला 15 से 19 अक्तूबर तक
    मंडी

    दीपावली मांडव हिम ईरा आजीविका मेला 15 से 19 अक्तूबर तक

    By Himachal VartaOctober 14, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी (  हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     दीपावली के पावन अवसर पर जिला प्रशासन मंडी द्वारा आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता और आजीविका समर्थन के उद्देश्य से दीपावली मांडव हिम ईरा आजीविका मेला का आयोजन 15 से 19 अक्तूबर तक इंदिरा मार्केट, मंडी में किया जा रहा है। यह मेला जिला प्रशासन की उस संवेदनशील सोच का प्रतीक है, जो विकास के साथ-साथ मानवीय मूल्यों और सामाजिक पुनर्वास को भी समान महत्व देती है। इस पहल का उद्देश्य आपदा प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना और उन्हें पुनः आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करना है।
    आपदा के बाद आजीविका सशक्तिकरण की दिशा में संवेदनशील कदम
    उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि 15 से 19 अक्तूबर तक मंडी इंदिरा मार्केट की छत पर मांडव हिम ईरा मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में जिला के सभी 14 ब्लॉकों से विभिन्न स्वयं सहायता समूहों और कारीगरों के उत्पाद क्लस्टर लेवल फेडरेशन द्वारा लगाए गए स्टॉलों में प्रदर्शित और बेचे जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंडी जिला का कोई भी कोना इस बार की त्रासदी से अछूता नहीं रहा है, जिससे लोगों की आमदनी पर गहरा प्रभाव पड़ा है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन का निरंतर प्रयास रहता है कि लोगों की आजीविका को बढ़ाया जाए, और इसी दिशा में पूरे जिले की सहभागिता से इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। अपूर्व देवगन ने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन और राज्य आजीविका मिशन के अंतर्गत इस मेले का आयोजन किया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों और कारीगरों के उत्पादों की बिक्री सुनिश्चित हो सके। उन्होंने आम नागरिकों से आग्रह किया कि वे बड़ी संख्या में इस मेले में भाग लें, दीपावली की खरीदारी कर आपदा प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करें।
    स्थानीय उत्पाद बनेंगे आकर्षण का केंद्र
    इस पहल में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, मंडी, तथा जिले के 260 स्वयं सहायता समूह सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। सभी 14 विकास खंडों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से क्लस्टर स्तरीय महासंघ और महिला मंडलों की भागीदारी सुनिश्चित करें। मेले में आपदा प्रभावित परिवारों द्वारा निर्मित हस्तनिर्मित एवं स्थानीय उत्पादों की बिक्री की जाएगी। इससे इन परिवारों को न केवल आर्थिक सहायता मिलेगी, बल्कि समाज की मुख्यधारा से पुनः जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होगा। मेले में कुल 24 नि:शुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यहाँ शाल, पट्टू, पाइन नीडल उत्पाद, वॉल हैंगिंग्स, सीरा, बड़ीयां , घी, शहद तथा दीपावली विशेष मिष्ठान जैसे कोदरे के लड्डू और नारियल बर्फी प्रमुख आकर्षण होंगे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.