Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»डिपुओं में खाद्यान्न वस्तुओं की गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान डीसी
    कांगड़ा

    डिपुओं में खाद्यान्न वस्तुओं की गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान डीसी

    By Himachal VartaOctober 14, 2025
    Facebook WhatsApp
    काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-       उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते राशन की दुकानों में खाद्यान्नो की गुणवता पर भी कडी निगरानी रखने तथा नियमित निरीक्षण के निर्देश खाद्य आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए हैं। इस बाबत सोमवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सार्वजनिक वितरण कमेटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि समय पर सस्ते राशन की दुकानों पर खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह से दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने उपायुक्त ने कहा कि पोलिथीन के प्रयोग को लेकर भी नियमित तौर पर दुकानों की चेकिंग की जाए ताकि किसी भी स्तर पर पोलिथीन का उपयोग नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि पाॅलिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि खाद्यान्न वस्तुओं की दुकानों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित करना जरूरी है इस के लिए भी खाद्य आपूर्ति विभाग नियमित तौर पर रेट लिस्ट चेक करने के लिए कारगर कदम उठाएं।
    उन्होंने बताया कि जिला में कार्यरत 1142 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से माह मार्च 2025 से माह फरवरी सितंबर तक राशन कार्ड धारकों को 2827109474 रूपयें की खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाई गई इस अवधि के दौरान कुल 4976 निरीक्षण किए गए जिनमें 2 मामलों में चेतावनी दी गई तथा 30 उचित मूल्यों की दुकानों व थोक केन्द्रों में अनियमितताऐं पाए जाने पर 5 लाख 76 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान विभिन्न खाद्य वस्तुओं के 228 नमूनें एकत्रित करने के उपरान्त विश्लेषण हेतू प्रयोगशाला भेजे गए।
    निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार सिलेंडर वितरण हो सुनिश्चित
    उन्होंने कहा कि जिला में कार्यरत 37 गैस एजैंसियों के पास कुल 565211 एल0पी0जी0 उपभोक्ता पंजीकृत हैंए जिन्हें गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से करवाई जा रही है। जिला में कार्यरत सभी गैस एजेन्सियों के लिए एल0पी0जी0 सिलेण्डरों के वितरण हेतु रूट चार्ट अधिसूचित करवाया गया है तथा सभी गैस एजेन्सियों को निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार एल0पी0जी0 सिलेण्डरों का वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी गैस एजेन्सियों को एल0पी0जी0 सिलेण्डरों के वितरण में लगे वाहन पर मापतोल यंत्रए लाऊड.स्पीकर स्थापित करना आवश्यक बनाया गया हैए जिस पर विभाग द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि सिलेण्डरों के वितरण का के बारे में उपभोक्ताओं को पता चल सके ।
    इसके अतिरिक्त सार्वजनिक वितरण कमेटी द्वारा जिला में विभिन्न स्थानों पर उचित मूल्यों की दुकानों को आबंटित करने पर भी चर्चा की गई तथा स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता के आधार पर सस्ते मूल्य की दुकानें आवंटित करने के निर्देश भी दिए गए।
    इससे पहले जिला खाद्य नियंत्रक पुरूषोत्तम सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत विभिन्न उपलब्धियों के बारे में कमेटी को अवगत करवाया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.