Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»एडीएम मंडी डॉ मदन कुमार ने दी जानकारी, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बढ़ेगी जनजागरूकता
    मंडी

    एडीएम मंडी डॉ मदन कुमार ने दी जानकारी, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बढ़ेगी जनजागरूकता

    By Himachal VartaOctober 16, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी डॉ मदन कुमार ने बताया कि समर्थ-2025 अभियान के अंतर्गत 17 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक जिलेभर में 72 स्थानों पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण से संबंधित जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर विशेष रूप से प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटकों, जनसंवादों और सामुदायिक सहभागिता गतिविधियों के माध्यम से आम जनता को आपदा प्रबंधन, त्वरित प्रतिक्रिया और सहयोग के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
    डॉ मदन कुमार ने कहा कि यह अभियान सभी उपमंडलों एवं प्रमुख तहसीलों में चलाया जाएगा। प्रत्येक उपमंडल में चार-चार स्थलों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। इन नाटकों के माध्यम से लोगों को आपदा से पूर्व तैयारी, जोखिम में कमी और राहत कार्यों में सामूहिक भूमिका की जानकारी दी जाएगी।
    उन्होंने बताया कि बल्द्वाड़ा, चच्योट, बगसाड़, निहरी, रिवालसर और संधोल तहसीलों में भी ये कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए कुल 18 सांस्कृतिक दलों का चयन किया गया है, जो प्रत्येक निर्धारित स्थल पर दो प्रस्तुतियाँ देंगे पहली प्रातः 11 बजे और दूसरी दोपहर 2 बजे।
    बस अड्डों, विद्यालयों और बाजारों में भी होंगी गतिविधियाँ
    डॉ मदन कुमार ने कहा कि ये कार्यक्रम केवल सरकारी परिसरों तक सीमित नहीं होंगे। इन्हें जिला के मुख्य स्थलों, बस अड्डों, महाविद्यालयों, विद्यालय परिसरों और प्रमुख बाजार क्षेत्रों में भी आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इन गतिविधियों से जुड़ सकें।
    सामुदायिक भागीदारी से ही संभव प्रभावी आपदा प्रबंधन
    एडीएम ने कहा कि समर्थ-2025 अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को तैयार, सजग और सहयोगी बनाना है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में समाज समन्वित ढंग से प्रतिक्रिया दे सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले इन जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भाग लें और दूसरों को भी आपदा सुरक्षा के प्रति प्रेरित करें।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.