Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»प्रदेश सरकार का आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग जिला के चयनित गांवों व वार्डों में करेगा सर्वेक्षण, उपायुक्त ने नागरिकों से की सहयोग की अपील
    मंडी

    प्रदेश सरकार का आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग जिला के चयनित गांवों व वार्डों में करेगा सर्वेक्षण, उपायुक्त ने नागरिकों से की सहयोग की अपील

    By Himachal VartaOctober 16, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     प्रदेश सरकार के आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा मंडी जिला में आर्थिक एवं सामाजिक पहलुओं पर सर्वेक्षण का कार्य किया जाना है। इसके लिए जिला मंडी में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के प्रगणकों को तैनात किया गया है।
    उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि आर्थिक एवं सांख्यकी विभाग द्वारा सामाजिक एवं कार्यान्वयन मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से राज्य में विभिन्न सामाजिक-आर्थिक संकेतकों पर राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण का क्षेत्रीय कार्य किया जाता है। सर्वेक्षण के माध्यम से एकत्रित आंकड़ों से योजना निर्माण में मदद मिलती है और सरकार की विभिन्न नीतियों के कार्यान्वयन के लिए दिशा मिलती है।
    सर्वेक्षण के दौरान जिला सांख्यिकी कार्यालय मंडी के प्रगणकों द्वारा जिला के चयनित गांवों व वार्डों में घर-घर जाकर सूचना टैब एप्लीकेशन के माध्यम से एकत्रित की जाएगी। उपायुक्त ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इन कर्मचारियों के साथ सहयोग करें तथा उन्हें सही, सटीक व वास्तविक जानकारी प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के माध्यम से एकत्रित जानकारी से जिले में लोगों की सामाजिक आर्थिक स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी। साथ ही यह जानकारी लोगों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में सरकार की विकास योजनाओं में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि नागरिकों की ओर से प्रदान की गई जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।
    उन्होंने जिला मंडी के सभी नागरिकों, सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा नियुक्त क्षेत्रीय कर्मचारियों को सर्वेक्षण में पूर्ण सहयोग दें ताकि जिले में क्षेत्रीय कार्य को उत्कृष्ट एवं सर्वोत्तम गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सके।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.