Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण को सफल बनाने के लिए करें सहयोग – मनमोहन शर्मा
    सोलन

    राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण को सफल बनाने के लिए करें सहयोग – मनमोहन शर्मा

    By Himachal VartaOctober 16, 2025
    Facebook WhatsApp
    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा सामाजिक-आर्थिक आंकड़े एकत्र करने के लिए 80वां राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (एनएसएस) जून, 2026 तक ज़िला सोलन में आयोजित किया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि यह सर्वेक्षण साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण और अनुसंधान के लिए विश्वसनीय सांख्यिकी डेटा उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि 80वां राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण पर केन्द्रीत है।
    उपायुक्त ने कहा कि इसका उद्देश्य यात्रा के प्रकार, यात्रा के तरीके, ठहरने के प्रकार, गंतव्य, बुक की गई यात्रा सेवाएं, घरेलू पर्यटन पर यात्रा व्यय, आंगुतकों की विशेषताओं, यात्रा का उद्देश्य और घेरलू यात्राओं के संबंध में यात्रा विशेषताओं पर जानकारी एकत्रित करना है। उन्होंने कहा कि यह सर्वेक्षण पर्यटन उपग्रह खाता (टीएसए) तैयार करने के लिए आवश्यक है।
    मनमोहन शर्मा ने कहा कि यह सर्वेक्षण पर्यटन को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को विकसित करने में सहयोगी होगा।
    उपायुक्त ने कहा कि इस कार्य को ज़िला सांख्यिकी कार्यालय सोलन के कर्मचारियों से प्रशिक्षित सर्वेक्षण दल प्रतिदर्श आधार पर चयनित घरों का दौरा करेंगे। दल के सदस्य टैब एप्लकेशन पर ई-सिग्मा सॉफ्टवेयर (सीएपीआई मोड) की सहायता से घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण की प्रामणिकता के लिए टीम के सदस्य आधिकारिक पहचान पत्र और प्राधिकरण पत्र साथ रखेंगे।
    मनमोहन शर्मा ने ज़िला सोलन के सभी नागरिकों से अपील की है कि सटीक जानकारी प्रदान कर सर्वेक्षण टीमों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि एकत्रित डेटा पूर्णतया गोपनीय होगा, इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि किसी भी सत्यापन के लिए सांख्यिकी अधिकारी सोलन के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-223740 तथा ईमेल [email protected] पर सम्पर्क किया जा सकता है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.