Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सोलंकी ने दिया दिवाली का तोहफा,पटवार भवन और पंचायत घर का लोकार्पण
    सिरमौर

    सोलंकी ने दिया दिवाली का तोहफा,पटवार भवन और पंचायत घर का लोकार्पण

    By Himachal VartaOctober 20, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए, विधायक अजय सोलंकी ने शनिवार को, कुल ₹56 लाख की लागत से निर्मित दो महत्वपूर्ण विकासात्मक भवनों का लोकार्पण किया।

    इन भवनों के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को मूलभूत प्रशासनिक सेवाएं गांव के समीप ही मिलनी शुरू हो जाएंगी।सैनवाला मुबारिकपुर को मिला पटवार भवनदिन के पहले कार्यक्रम में, विधायक अजय सोलंकी ने सैनवाला मुबारिकपुर (उप-तहसील माजरा, जिला सिरमौर) में ₹12 लाख की लागत से बने नवगठित पटवार सर्कल भवन कार्यालय का उद्घाटन किया।

    इस अवसर पर विधायक सोलंकी ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नया भवन क्षेत्रवासियों को राजस्व संबंधी कार्यों में बड़ी सुविधा प्रदान करेगा।य

    उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कदम प्रशासनिक सेवाओं की पहुँच गांव स्तर तक सुदृढ़ करेगा और इसे सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

    इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।धौला कुआं को मिला नवनिर्मित पंचायत घरइसके उपरांत, विधायक अजय सोलंकी ने ग्राम पंचायत धौला कुआं में ₹44 लाख की लागत से निर्मित नवनिर्मित पंचायत घर का लोकार्पण किया।

    विधायक ने दोनों कार्यक्रमों में कहा कि प्रदेश सरकार के सतत प्रयासों से नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति निरंतर तेज़ी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने जनता की सहभागिता को विकास की असली ताकत बताया और आश्वासन दिया कि आने वाले समय में क्षेत्र के प्रत्येक गांव को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।इस अवसर पर धौला कुआं में मंडल अध्यक्ष ज्ञान चंद, पंचायत प्रधान शिवानी देवी, उपप्रधान तेजवीर, और अन्य गणमान्य नागरिक तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.