नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-समाजसेवी संस्था रोटी क्लब ने नाहन में सार्वजनिक अवकाश के बावजूद सेवाएं दे रहे विभिन्न विभागों के कर्मचारी को सम्मानित किया। इस दौरान रोटरी क्लब से जुड़े सदस्यों ने पुलिसकर्मियों ,सफाई कर्मचारीयों और अस्पताल में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया।
वीओ 1 मीडिया से बात करते हुए रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि दीपावली के सार्वजनिक अवकाश के दौरान सभी लोग घर पर रह कर दीपावली का पर मना रहे हैं मगर समाज के बीच कुछ ऐसे कर्मचारी है जो इस दौरान भी अपनी सेवाओं को दे रहे है।
जिन्हें रोटरी क्लब द्वारा सम्मानित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि क्लब के सदस्य द्वारा लोगों से ग्रीन दिवाली मनाने की भी अपील की जा रही है ताकि पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित किया जा सके।
