नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पांवटा साहिब उपमंडल के माजरा थाना क्षेत्र के गांव डोईयोवाला में एक भयावह घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते दो भाइयों सन्नूराम और फूल सिंह ( पुत्र जुल्फी राम ) ने अपने बेटों रवि और पवन कुमार के साथ मिलकर परिवार के अन्य सदस्यों पर लोहे के धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उनकी मां , छोटे भाई रूपेंद्र और लेखराज पत्नी तथा बेटी निशा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से 108 एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें इंडस हॉस्पिटल डेराबस्सी रेफर कर दिया। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेन्द्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की हिंसक घटनाओं पर रोक लग सके।
Breakng
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
Friday, July 24
