Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»व्यास नदी में छोड़े गए 5 हजार महाशीर मछली बीज
    मंडी

    व्यास नदी में छोड़े गए 5 हजार महाशीर मछली बीज

    By Himachal VartaOctober 26, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   मत्स्य पालन विभाग, हिमाचल प्रदेश के मत्स्य मंडल मंडी द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत नदीय मत्स्य पालन कार्यक्रम (रिवर रैंचिंग कार्यक्रम) के तहत शनिवार को औट बाजार के समीप व्यास नदी में 5,000 महाशीर मछली बीज छोड़े गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नदीय मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ावा देना और मत्स्य व्यवसाय से जुड़े मत्स्यकारों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है।
    इस अवसर पर ग्राम पंचायत औट के उपप्रधान श्याम लाल बैद्य, ट्राउट अंग्लिंग एसोसिएशन के सदस्य नितिन, सहायक निदेशक मत्स्य मंडल मंडी नीतू सिंह, महाशीर मत्स्य फार्म मछयाल के मत्स्य उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, मत्स्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    मछली बीज का संचयन विभागीय महाशीर मत्स्य फार्म मछयाल में किया गया था। इन महाशीर मछलियों को व्यास नदी में पुनः स्थापित करने का उद्देश्य पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना, मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाना और जैव विविधता का संरक्षण करना है।
    मत्स्य मंडल मंडी की सहायक निदेशक नीतू सिंह ने बताया कि रिवर रैंचिंग कार्यक्रम न केवल पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में सहायक है, बल्कि यह मत्स्य व्यवसाय को सुदृढ़ बनाने और स्थानीय मत्स्यकारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.