Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»सोलन में निःशुल्क मैगा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
    सोलन

    सोलन में निःशुल्क मैगा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

    By Himachal VartaOctober 26, 2025
    Facebook WhatsApp
    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि आयुर्वेद विश्व को भारत की अनुपम देन है और समग्र स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद महत्वपूर्ण है। वीरेन्द्र सिंह आज यहां प्रेस क्लब सोलन, सनातन धर्म सभा रबौन तथा भारद्वाज परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क मैगा स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारम्भ करने के उपरांत उपस्थित चिकित्सकों, पत्रकारों व अन्य प्रबुध जन को सम्बोधित कर रहे थे।
    वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन धरोहर है। यह शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है। आधुनिक समय में आयुर्वेद पद्धति का महत्व बढ़ रहा है। यह रोगों का उपचार करने के साथ-साथ बीमारियों की रोकथाम और बेहतर जीवनशैली पर बल देता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के माध्यम से रोग का समूल खात्मा किया जा सकता है।
    उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि आयुर्वेदिक चिकित्सा को अपनाएं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा का कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं और व्यक्ति पर इसका सकारात्मक असर होता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में योग, प्राणायाम, संतुलित आहार और अनुशासित दिनचर्या को विशेष महत्व दिया गया है।
    वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान में नशा बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि जन-जन को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देने के लिए न्याय पालिका की ओर से गांव-गांव में ज़िला विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं ताकि युवाओं को नशे से बचाया जा सके।
    वीरेन्द्र सिंह ने युवाओं से आग्रह किया ऑनलाईन गैम्ज़ से दूरी बनाएं और पारम्परिक तथा मैदान में खेली जाने वाली खेलों को अपनाएं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों को प्राचीन संस्कृति, परम्पराओं व मूल्यों से रू-ब-रू करवाते रहें।
    राज्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विकास निगम के प्रबंध निदेशक अजय कुमार यादव ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ज़रूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने तथा रोगियों की सहायता करने में सहायक सिद्ध होते है।
    इस अवसर पर समाज सेवी जगदीश भारद्वाज ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा चिकित्सा शिविर के आयोजन एवं रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
    सनातम धर्म सभा सोलन के संरक्षक स्वाधीन चन्द्र गौड, ज़िला आयुर्वेदिक अधिकारी किन्नौर डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ लोकेश ममघई, अधिवक्ता अतुल भारद्वाज ने इस अवसर पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए।
    स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेदा के 316 व होम्योपैथिक के 150 रोगियों जांच की गई तथा 105 रोगियों की मधुमेह जांच की गई। इस अवसर पर रोगियों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई।
    इस अवसर पर सनातन धर्म सभा सोलन के महासचिव डॉ. प्रेम लाल गौतम, के.सी. वारिया, प्रेस क्लब सोलन के मेडिकल विंग के प्रधान प्रताप भारद्वाज, मोहनी सूद, योगेश शर्मा, मनोज ठाकुर, अजय भाटिया, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. संदीपा शर्मा, डॉ. दोर्जे, डॉ. अनीता शर्मा, डॉ. कपिल गुप्ता, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. अदिति सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.