Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन 3 से
    ऊना

    माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन 3 से

    By Himachal VartaOctober 26, 2025
    Facebook WhatsApp
    ऊना  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 3, 4 और 6 नवंबर को अंब कॉलेज में कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। ऑडिशन 3 नवंबर को महाराणा प्रताप राजकीय कॉलेज अंब के सभागार में प्रातः 11 बजे से आरम्भ होंगे।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऑडिशन के लिए जिला लोक संपर्क अधिकारी ऊना की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। इसमें जिला भाषा अधिकारी ऊना, अंब कॉलेज की म्यूजिकल वोकल की सहायक प्रोफेसर तथा तहसीलदार अंब को सदस्य बनाया गया है। ये समिति सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों के ऑडिशन का जिम्मा देखेगी।
    उन्होंने कहा कि नामी कलाकारों और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों व पुरस्कार विजेताओं को ऑडिशन से छूट रहेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए कलाकार एसडीएम कार्यालय अंब में आवेदन कर सकते हैं। ईमेल पते माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव एट दी रेट जीमेल डॉट कॉम पर भी आवेदन भेजे जा सकते हैं।
    बता दें, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव इस वर्ष 14 से 16 नवंबर तक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
    उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 26 से 28 सितम्बर तक अंब मैदान में आयोजित महोत्सव का प्रथम संस्करण अत्यंत सफल रहा था। इस आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों का मन मोहा, बल्कि इसे प्रदेश के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कैलेंडर में एक विशिष्ट पहचान भी दिलाई। महोत्सव ने आस्था और लोक-संस्कृति के समन्वय से एक प्रेरणादायक सांस्कृतिक पहल के रूप में अपनी छाप छोड़ी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.