हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- बड़सर उपमंडल में बिझड़ी-धंगोटा-उखली सड़क की मरम्मत एवं उन्नयन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 2 नवंबर तक बंद किया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि बिझड़ी-धंगोटा-उखली सड़क की मरम्मत एवं उन्नयन के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 2 नवंबर तक बंद की गई है।
इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक धंगोटा-झोरघाट-डंगार सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
