Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»एपीएमसी हमीरपुर ने आपदा राहत कोष के लिए सीएम को सौंपा 2.51 लाख का चेक
    हमीरपुर

    एपीएमसी हमीरपुर ने आपदा राहत कोष के लिए सीएम को सौंपा 2.51 लाख का चेक

    By Himachal VartaOctober 27, 2025
    Facebook WhatsApp
    हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष अजय शर्मा की अगुवाई में शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ भेंट की और आपदा राहत कोष के लिए समिति की ओर से 2.51 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, अन्य मनोनीत सदस्यों विजय बन्याल, नीलम ठाकुर, रमेश पराशर, सुनील कुमार, दीप कुमार, केवल शर्मा और अन्य सदस्यों से जिला हमीरपुर में एपीएमसी की विभिन्न गतिविधियों एवं प्रस्तावित योजनाओं पर व्यापक चर्चा की।
    अजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में फोरलेन हाईवे के आसपास प्रस्तावित सब्जी मंडी के निर्माण को लेकर एपीएमसी के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने नादौन में प्रस्तावित अनाज मंडी और कोल्ड स्टोर के निर्माण की संभावनाओं पर भी एपीएमसी के पदाधिकारियों से रिपोर्ट ली। एपीएमसी अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिला हमीरपुर में प्रस्तावित इन बड़ी परियोजनाओं से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताओं एवं प्रक्रियाओं को अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने एपीएमसी को व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार करने तथा किसानों-बागवानों के लिए आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान करने के निर्देश भी दिए, ताकि किसानों-बागवानों की फसलों का सही विपणन सुनिश्चित हो सके और उन्हें अपने घर के पास ही अच्छे दाम मिल सकें।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.