Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»कलाकारों ने लोगों को गीत-संगीत व नुक्कड़-नाटक के माध्यम से आपदा से बचाव के बारे में किया जागरूक
    सोलन

    कलाकारों ने लोगों को गीत-संगीत व नुक्कड़-नाटक के माध्यम से आपदा से बचाव के बारे में किया जागरूक

    By Himachal VartaOctober 27, 2025
    Facebook WhatsApp
    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सम्बद्ध कलाकारों ने आज ज़िला सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आपदा के दौरान सुरक्षा एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
    पूजा कला मंच बाड़ीधार के कलाकारों ने आज कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत प्लानियां तथा नगर पंचायत अर्की में लोगों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को अवगत करवाया कि भूकम्प के झटके महसूस होने पर शांत रहें व हड़बड़ी न करें, यदि भीतर हों तो खिड़कियों व शीशे के दरवाजों से दूर रहे, भूकम्प के 5-10 मिनट बाद तक अपनी सुरक्षित जगह से न हटें क्योंकि भूकम्प के बाद भी झटके आने की सम्भवना बनी रहती है।
    कलाकारों ने अवगत करवाया कि चोट लगने पर प्राथमिक उपचार करें, भवन के अन्दर न जाएं व विद्युत उपकरणों का प्रयोग न करें तथा प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी निर्देशों की अनुपालन करें।
    पर्वतीय लोक मंच दाड़वा के कलाकारों ने कसौली विकास खण्ड के सुबाथू तथा कसौली में गीत-संगीत के माध्यम से आपदा से बचाव के गुर बताएं। उन्होंने गीत के माध्यम से लोगों को भूस्खलन से जान-माल की रक्षा के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने लोगों को आपातकालीन स्थिति में प्रयोग आने वाले हेल्पलाइन नम्बरों की भी जानकारी दी।
    इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालग की प्रधानाचार्य उपासना सूद, उप प्रधानाचार्य देवी चन्द ठाकुर, अध्यापक, छात्र, नगर पंचायत अर्की से अभिनव सहित ग्रामीण व छात्र उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.