Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»किसानों को उन्नत खेती की राह दिखा रही जाइका कृषि परियोजना
    मंडी

    किसानों को उन्नत खेती की राह दिखा रही जाइका कृषि परियोजना

    By Himachal VartaOctober 27, 2025
    Facebook WhatsApp
     मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जाइका) की कृषि परियोजना की विशेषज्ञ टीम इस सप्ताह मंडी जिले के खेतों में उतरी। टीम ने जिला परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी और खंड परियोजना प्रबंधन इकाई गोहर के अधिकारियों के साथ मिलकर गधिमन-मझोठी तथा सूरथी-थाची उप परियोजनाओं के अंतर्गत गेहूं और मटर की फसलों के प्रदर्शन खेत तैयार किए।
    विशेषज्ञों ने किसानों के साथ मिलकर बुआई कार्य किया और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। परियोजना का उद्देश्य किसानों को उन्नत बीज, जैविक उपायों और मिट्टी सुधार तकनीकों से जोड़कर फसल उत्पादकता और आय में वृद्धि करना है।
    इन प्रदर्शन खेतों में जेडेक्स कंपनी के कृषि मिट्टी सुधार उत्पाद और ई.एफ. पॉलिमर के जैविक बहुलक उत्पादों का प्रयोग किया गया। जेडेक्स का उत्पाद मिट्टी की संरचना और जल धारण क्षमता सुधारने में सहायक है, जबकि ई.एफ. पॉलिमर का उत्पाद नमी संरक्षण और मिट्टी की जैविक गुणवत्ता बनाए रखने में मदद करता है। इन तकनीकों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता और फसल उत्पादन में उल्लेखनीय सुधार की संभावना है।
    इस अवसर पर परियोजना प्रबंधन परामर्शदाता डॉ. पी.एल. शर्मा, विषय विशेषज्ञ डॉ. खूबराम और खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. नरेंद्र कुमार ने किसानों को बीज उपचार, खाद प्रबंधन, पौधों की दूरी और बुवाई तकनीकों के बारे में मार्गदर्शन दिया।
    कई स्थानीय किसानों ने प्रदर्शन गतिविधियों में भाग लेकर उन्नत तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया और जाइका परियोजना की इस पहल की सराहना की।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.