Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका खेल प्रतियोगिता का उपायुक्त ऊना ने किया शुभारंभ
    ऊना

    राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका खेल प्रतियोगिता का उपायुक्त ऊना ने किया शुभारंभ

    By Himachal VartaOctober 30, 2025
    Facebook WhatsApp
    ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज (वीरवार) को राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका वर्ग खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ वन विहारी नंद ब्रह्मचारी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सलोह में किया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के दस जिलों से आई लगभग 440 बालिकाएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान हॉकी, बास्केटबॉल और हैंडबॉल की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
    उद्घाटन समारोह में उपायुक्त ने खिलाड़ियों की मार्च पास्ट परेड की सलामी ली तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। उन्होंने आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन की सराहना की और सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
    उपायुक्त जनित लाल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है।
    उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए, क्योंकि व्यक्ति या तो जीतता है या सीखता है। असफलता को हार न मानते हुए उसे सीखने का अवसर समझना चाहिए। निरंतर प्रयास और दृढ़ निश्चय से ही सफलता प्राप्त होती है।
    इसके साथ ही, उपायुक्त ने युवाओं से नशे की बुराई के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे, ताकि युवा पीढ़ी को इसके प्रभाव से बचाया जा सके।
    इस अवसर पर शिक्षा उप निदेशक (प्रारंभिक) ऊना सोमलाल धीमान, प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर, एडीपीओ ऊना रविंद्र भुल्लर, विभिन्न जिलों से आई टीमों के प्रतिनिधि सहित राजेश कौशल, राकेश कुमार, अजय शर्मा और शीश राम भी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.