Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»4.5 करोड़ से बनेगा गरली साहन पुल- चन्द्रशेखर
    मंडी

    4.5 करोड़ से बनेगा गरली साहन पुल- चन्द्रशेखर

    By Himachal VartaOctober 30, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चन्द्रशेखर ने विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत वीरवार को ग्राँम पंचायत डरवाड़ के छतरैणा, डरवाड़ तथा ग्रांम पंचायत घरवासडा के घरवासड़ा और गरली में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी व उनका निदान किया।
    उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाएं जिनमें बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य शामिल है, का प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि विधायक आपके द्वार कार्यक्रम प्रदेश में लोगों की समस्याओं के समाधान एवं उनकी मांगों को सरकार के प्रतिनिधियों के समक्ष रखने के लिए आरम्भ किया गया है।
    इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक के समक्ष विभिन्न मामलों से जुड़ी अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत की। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं एवं मांगों पर शीघ्र कार्यवाही करनी सुनिश्चित करें।
    इस दौरान चंद्रशेखर ने सभी से जैविक खेती अपनाने की अपील भी की जिससे आने वाले भाविष्य में कैंसर व अन्य गंभीर बिमारियों से बचा जा सके। उन्होंने युवाओं से सरकार द्वारा रोजगार के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे दूध उत्पादन, सौलर प्लांट, ईलैक्ट्रिक गाड़िया आदि व्यवसायिक योजनाएं अपनाने की अपील की।
    इस मौके उन्होंने छतरैना युवक मंडल को बैडमिंटन कोर्ट निर्माण करने के लिए 3 लाख रूपये, छतरैना रोपा के लिए सिंचाई स्कीम के तहत नाली का निर्माण, रीडी गांव के लिए लिंक रोड के लिए 3 लाख रूपये, खेल मैदान डरवाड़ के लिए 3 लाख, 10 रास्ते डरवाड़ पंचायत के 10 रास्तों के लिए 30 लाख रूपये देने की घोषणा की।
    उन्होंने कहा कि सडयाल व रीडी बस्ती के लिए लिंक रोड का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कमलाह मन्दिर को गरली की ओर से जोड़ने के लिए गरली साहन पुल 4.5 करोड़ रूपये से बनाया जाएगा। साथ ही पीने का पानी की योजना के लिए पर्याप्त धन मुहैया कराया जाएगा।
    इस दौरान कार्यक्रम में प्रधान रणजीत सिंह, दान सिंह, यशपाल, सुरजीत, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति व विद्युत विभाग, नायब तहसीलदार शशिपाल मोदगिल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.