Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में रन फॉर यूनिटी दौड़ आयोजित की : डा बिंदल
    सिरमौर

    सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में रन फॉर यूनिटी दौड़ आयोजित की : डा बिंदल

    By Himachal VartaNovember 1, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)डाॅ राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश द्वारा सभी 17 संगठनात्मक जिलों में रन फाॅर यूनिटी के कार्यक्रम आयोजित किए गए व सभी स्थानों पर प्रमुख नेताओं ने रन फाॅर यूनिटी की दौड़ में भाग लिया और सम्बोधन दिया।
     इस मौके पर जिला सिरमौर की रन फाॅर यूनिटी दौड़ नाहन में सम्पन्न हुई। डाॅ. भीमराव अम्बेडकर पार्क से प्रारंभ होकर दौड़ शहीद स्मारक पर सम्पन्न हुई जिसमंे सैंकड़ों युवाओं, माताओं, बहनो ने व महत्वपूर्ण नागरिकों ने भाग लिया। विशेषतौर पर डाॅ. राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने इस दौड़ का नेतृत्व किया। चैधरी सुखराम, विधायक इस कार्यक्रम के प्रभारी रहे। सुरेश कश्यप, सांसद लोकसभा, रीना कश्यप, विधायक पच्छाद, बलदेव तोमर, पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता, विनय गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता, बलदेव भण्डारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मुनीष चैहान, प्रदेश अध्यक्ष अनु0जाति मोर्चा, धीरज गुप्ता जिलाध्यक्ष व अन्य महत्वपूर्ण नेताओं ने इस दौड़ में भाग लिया।
     इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल वास्तव में देश के सरदार थे, सरपस्त थे। जहां देश की आजादी में उनका योगदान अविस्मरणीय है वहीं आजादी के बाद देश की अखण्डता में उनका योगदान सर्वोपरि है। जिस प्रकार देश की सैंकड़ो रियास्तों को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने का काम सरदार साहब ने किया, वह सर्वाेच्च योगदान है इसलिए देश आज उनके जन्म दिवस पर देश की अखण्डता के लिए उनको याद करती है।
     डाॅ. बिन्दल ने कहा कि निजाम हैदराबाद का भारत में विलय केवल सरदार साहब की दूरदर्शी बुद्धिमता व कुशल प्रशासन क्षमता के कारण ही संभव हो पाया अन्यथा तीसरा पाकिस्तान भी बन जाता ।
     डाॅ. बिन्दल ने कहा कि काश्मीर के विलय का मामला भी सरदार साहब ने सुलझा दिया था और पाकिस्तानी फोजों द्वारा काश्मीर पर किए गए हमले का जवाब भी सरदार पटेल द्वारा बखूबी दिया जा रहा था। काश नेहरू जी युद्ध विराम का आदेश नहीं देेते तो आज पाकिस्तान आॅक्यूपाईड कश्मीर भारत के साथ होता। नेहरू जी की अदूर दृष्टि व अपरिपक्व निर्णय के कारण काश्मीर समस्या पैदा हुई व 70 साल से भारत इस दंश को झेल रहा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने नेहरू से कहा था कि 24 घंटे में हम पाकिस्तानी फोजों को खदेड़ देंगे परन्तु नेहरू नहीं माने और देश को एक भयानक कैंसर दे दिया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.