श्रीरैणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उद्योग, श्रम एवं रोजगार व संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज से आरंभ हुए अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला में भगवान परशुराम जी की पालकी को कंधा देकर विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उनके साथ विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक नाहन अजय सोलंकी व उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
उन्होंने भगवान परशुराम, माता रेणुका तथा मेले में आए क्षेत्रीय देवी-देवताओं को नमन कर आर्शिवाद प्राप्त किया। इसके उपरांत वह पारंपरिक दिव्य संगीत के प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उद्योग मंत्री ने श्री रेणुका जी प्रदर्शनी स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इसके उपरांत उन्होंने देव घाट पहुंचकर श्री रेणुका माता जी की आरती में भी भाग लिया।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
