Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपाध्यक्ष ने 34 लाख से बनने वाले कांसर स्कूल भवन का किया शिलान्यास
    सिरमौर

    उपाध्यक्ष ने 34 लाख से बनने वाले कांसर स्कूल भवन का किया शिलान्यास

    By Himachal VartaNovember 1, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा विनय कुमार ने रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कांडो कांसर में लगभग 34 लाख रुपए से बनने वाले राजकीय उच्च विद्यालय कांसर के दो कमरों का शिलान्यास किया।
    उपाध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा का विशेष महत्व होता है और प्रदेश सरकार शिक्षा के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
    उन्होंने कहा कि रेणुका-ददाहु -बिरला सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 2 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया गया।
    इस दौरान उन्होंने जन समस्याओं का निराकरण करते हुए जल शक्ति विभाग को पेयजल व्यवस्था में सुधार करने की निर्देश दिए, उन्होंने बिजली विभाग को भी कम वोल्टेज की समस्या के निराकरण हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
    उन्होंने बिरला से धौलाकुआं सड़क को गति देने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए।
    कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया ।
     स्थानीय पंचायत प्रधान रामलाल व जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश ने भी अपने विचार रखें तथा अपनी समस्याओं से उपाध्यक्ष को अवगत करवाया। उपाध्यक्ष ने प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के निपटान का आश्वासन दिया।
    इस अवसर पर हिमुडा निदेशक प्रदीप सूर्या, उप प्रधान स्थानीय पंचायत बीर सिंह, पूर्व प्रधान रक्षा देवी, धारटीधार जोन अध्यक्ष मोहन सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.