Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»मंत्री ने किया घेड़ संपर्क सड़क का शिलान्यास, 35 लाख रुपए से बनकर तैयार होगी संपर्क सड़क
    कांगड़ा

    मंत्री ने किया घेड़ संपर्क सड़क का शिलान्यास, 35 लाख रुपए से बनकर तैयार होगी संपर्क सड़क

    By Himachal VartaNovember 2, 2025
    Facebook WhatsApp
     काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-       भुआणा पंचरुखी आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में पंचायत स्तर पर सड़क सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार पूर्ण वचनबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के क्रम में नाबार्ड के अंतर्गत किल्ली-लड़गलु संपर्क सड़क के उन्नयन कार्य के लिए लगभग 6 करोड़ की धनराशि व्यय की जाएगी।
    यह बात मंत्री ने रविवार को ग्राम पंचायत भुआणा के गांव घेड़ के लिए 35 लाख रूपए से निर्मित होने वाली संपर्क सड़क का शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
    मंत्री ने घेड़ निवासियों को सड़क के निर्माण कार्य को शुरू होने की बधाई देते हुए कहा कि 7 माह के भीतर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे यहां के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।
    उन्होंने यह भी कहा कि किल्ली-लड़गलु संपर्क सड़क के उन्नयनकरण कार्य के लिए नाबार्ड से धनराशि स्वीकृत करवाई गई है और विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण करने के उपरांत जल्द ही इसका भी निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। साथी उन्होंने कहा कि ढाई वर्षो में धार क्षेत्र में विभिन्न छोटी और बड़ी सड़कों के निर्माण कार्यों के लिए लगभग 15 करोड़ पर की धनराशि स्वीकृत करवाई गई है।
    गोमा ने कहा कि नाबार्ड के तहत लगभग 7 करोड रुपए की लागत से निर्मित की जा रही नडली से घरचीडीं सड़क का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। साथ ही घरलूं से वार्ड नंबर 2 के लिए सड़क निर्माण का कार्य पर 25 लाख रुपए खर्च किए जा रहे। उन्होंने यह भी कहा कि किल्ही चौंक से तिनवड़ तक सड़क टारिंग इसी माह कर दी जाएगी और आने वाले समय में वनघट आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी का भवन भी निर्मित किया जाएगा जिसके लिए 10 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।
    मंत्री ने कहा कि नवंबर माह के अंत में मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर का दौरा होगा और मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकासात्मक कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किए जाएंगे।
    इस अवसर पर पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जसवंत डढवाल, बीडीसी सदस्य मीना देवी, स्थानीय प्रधान कुलवंत सिंह,कांग्रेस नेता सुरेश डोगरा, पराक्रम चंद , सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग आनंद कटोच, जल शक्ति विभाग अमन सहित प्रवीण पंचायत प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.