Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»प्रदेश की संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में आमजन की रहती है अहम भूमिका- अग्निहोत्री
    सिरमौर

    प्रदेश की संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में आमजन की रहती है अहम भूमिका- अग्निहोत्री

    By Himachal VartaNovember 3, 2025
    Facebook WhatsApp
    श्री रैणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)-उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज रविवार को 6 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की इससे पूर्व उन्होंने रेणुका झील के समीप देवघाट पर रेणुका आरती में भाग लिया तथा भगवान परशुराम जी मंदिर में पूजा अर्चना भी की।
    इस अवसर पर रेणू मंच पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल को देवभूमि भी कहा जाता है और यहां के लोगों की देवी -देवताओं में प्रगाढ श्रद्धा है हमें अपनी समृद्ध संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन में अहम भूमिका अदा करनी चाहिए ताकि हमारी भावी पीढ़ी को अपनी प्राचीन संस्कृति का बोध हो सके।
    उन्होंने कहा कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र एसा क्षेत्र है जिसका प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री तथा हिमाचल निर्माता डॉक्टर यशवंत सिंह परमार ने भी नेतृत्व किया तथा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी इस निर्वाचन क्षेत्र को बहुत प्यार करते थे। इन दोनों विभूतियों को इस विधानसभा क्षेत्र के विकास का श्रेय जाता है। रेणुका विधानसभा क्षेत्र लगातार विकास की दृष्टि से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नोहराधार में बस स्टैंड निर्माण के लिए एक करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है जिसके लिए औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही है। खुड द्राविड़ पेयजल योजना के लिए भी 50 लाख की राशि स्वीकृत की है।
    उपाध्यक्ष विधानसभा एवं अध्यक्ष रेणुका जी विकास बोर्ड विनय कुमार ने मुख्य अतिथि को टोपी, लोइया, डांगरा तथा समृद्धि चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
     इसके उपरांत उन्होंने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि इस वर्ष आयोजित रेणुका मेला में पॉलिथीन का प्रयोग प्रतिबंधित है तथा इस मेले को हरित मेला का रूप दिया गया है। इसी के साथ एक अनूठी पहल के तहत रेणुका आरती भी प्रतिदिन की जा रही है। उन्होंने रेणुका विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से मुख्य अतिथि को अवगत करवाया।
    इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर लायक राम वर्मा, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तपेंद्र चौहान, मित्र सिंह तोमर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेणुका विकास बोर्ड भारत सिंह ठाकुर सहित रेणुका विकास बोर्ड के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.