Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»आईटीआई में एट्रोसिटी एक्ट व नशा मुक्त भारत अभियान पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
    मंडी

    आईटीआई में एट्रोसिटी एक्ट व नशा मुक्त भारत अभियान पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    By Himachal VartaNovember 4, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-      राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आज अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम तथा नशा मुक्त भारत अभियान पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईटीआई की प्रधानाचार्य नवीन कुमारी ने की, जबकि जिला कल्याण अधिकारी समीर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    कार्यशाला के दौरान खण्ड स्वास्थ्य शिक्षक शेर सिंह वर्मा ने प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्प्रभावों, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सभी प्रशिक्षुओं और शिक्षकों को नशामुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई।
    वहीं पुलिस विभाग से एसआई लाल चंद ने एट्रोसिटी एक्ट के प्रावधानों, कानूनी अधिकारों एवं इससे संबंधित जागरूकता पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
    मुख्यातिथि प्रधानाचार्य नवीन कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा युवाओं की प्रतिभा और भविष्य को नष्ट करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर अपने जीवन में सकारात्मक दिशा अपनाएं और समाज के लिए प्रेरणा बनें। उन्होंने कहा कि आईटीआई जैसे संस्थान केवल तकनीकी शिक्षा के केंद्र नहीं, बल्कि नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों के विकास के भी माध्यम हैं।
    इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी समीर ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं युवाओं में सामाजिक चेतना, समानता की भावना और आत्मानुशासन को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
    इस दौरान तहसील कल्याण अधिकारी चन्दन वीर के साथ संस्थान के प्रशिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.