Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2025 के लिए दूसरे दिन भी जारी रहे ऑडिशन स्थानीय सहित विभिन्न जिलों के कलाकारों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
    ऊना

    माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2025 के लिए दूसरे दिन भी जारी रहे ऑडिशन स्थानीय सहित विभिन्न जिलों के कलाकारों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

    By Himachal VartaNovember 4, 2025
    Facebook WhatsApp
    ऊना  (  हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए आयोजित ऑडिशन का क्रम अंब कॉलेज के सभागार में दूसरे दिन भी उत्साहपूर्वक जारी रहा। स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ अन्य जिलों से आए प्रतिभागियों ने निर्णायक मंडल के समक्ष अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया।
    यह उल्लेखनीय है कि ऑडिशन प्रक्रिया 3 नवंबर से आरंभ हुई थी। 5 नवंबर के अवकाश के पश्चात इसका अंतिम चरण 6 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है।
    ऑडिशन हेतु आवेदन प्रक्रिया
    कलाकार ऑडिशन में भाग लेने के लिए अपना आवेदन एसडीएम कार्यालय अंब में जमा कर सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी अपना आवेदन ईमेल पते [email protected] पर भी भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त, मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
    प्रशासन की तैयारियां जोरों पर
    उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि इस बार महोत्सव की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में माता श्री चिंतपूर्णी के भाव, परंपरा और सामाजिक संदेशों को प्रमुखता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंच पर गुणवत्तापरक एवं स्तरीय प्रस्तुतियां सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था हेतु विभिन्न समितियां गठित की गई हैं, जो अपने-अपने दायित्वों का सक्रियता से निर्वहन कर रही हैं।
    धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला यह महोत्सव 14 से 16 नवंबर तक श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 26 से 28 सितंबर तक अंब मैदान में आयोजित महोत्सव का प्रथम संस्करण अत्यंत सफल रहा था। इस आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों का मन जीता, बल्कि प्रदेश के धार्मिक-सांस्कृतिक कैलेंडर में अपनी विशिष्ट पहचान भी बनाई।
    वहीं, श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से पिछले वर्ष माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की शुरुआत की गई थी, जो अत्यंत सफल रही। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी यह महोत्सव श्रद्धा और संस्कृति का पर्व होने के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक एवं पर्यटनगत प्रगति को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.