Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»रैगिंग रोकने के लिए अलर्ट रहें सभी सदस्य: अभिषेक गर्ग
    हमीरपुर

    रैगिंग रोकने के लिए अलर्ट रहें सभी सदस्य: अभिषेक गर्ग

    By Himachal VartaNovember 4, 2025
    Facebook WhatsApp
    हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में मंगलवार को एंटी रैंगिग समिति की बैठक हमीरपुर के एडीसी एवं संस्थान के प्रभारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में समिति के अन्य सदस्य तहसीलदार सुभाष कुमार, नीलकांत भारद्वाज, पंकज भारतीय, संस्थान के अधिकारी, विद्यार्थी प्रतिनिधि और अभिभावक भी उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर एडीसी ने समिति के सभी सदस्यों से कहा कि वे संस्थान या इसके आस-पास के क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखें और अगर रैगिंग जैसी कोई घटना उनके संज्ञान में आती है तो तुरंत सूचित करें। बैठक में सभी सदस्यों ने रैगिंग से संबंधित विभिन्न पहलुओं और इसे रोकने के लिए किए गए आवश्यक प्रबंधों पर व्यापक चर्चा की।
    एडीसी ने कहा कि स्थापना के बाद इस संस्थान में आज तक रैगिंग का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद हर समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रैगिंग एक ऐसी कुप्रथा है, जिससे पीड़ित विद्यार्थी पर मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है तथा इसके कारण कई विद्यार्थियों की जान भी जा चुकी है। इसको देखते हुए एंटी रैगिंग कानून में बहुत ही कड़े प्रावधान किए गए हैं। रैगिंग के दोषी विद्यार्थी को बिना वारंट गिरफ्तार किया जा सकता है और उसे तीन साल की सजा तथा जुर्माना हो सकता है।
    समिति के सदस्यों को संस्थान में रैगिंग रोधी उपायों से अवगत करवाते हुए विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने बताया कि संस्थान में 12 अगस्त को एंटी रैगिंग दिवस मनाया गया, जिसमें विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा उन्हें रैगिंग न करने की शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त 12 से 18 अगस्त तक मनाए गए एंटी रैगिंग सप्ताह के दौरान भी कई जागरुकता गतिविधियां आयोजित की गईं। बैठक में अन्य सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.